शून्यकाल में खगड़िया सदर विधायक ने सदन में उठाया जमीन के रसीद से जुड़ा ज्वलंत मुद्दा…गैरमजरूआ खास, बकाश्त और टोपो लैंड के राजस्व रसीद काट कर दे सरकार : बबलू मंडल

शून्यकाल में खगड़िया सदर विधायक ने सदन में उठाया जमीन के रसीद से जुड़ा ज्वलंत मुद्दा…गैरमजरूआ खास, बकाश्त और टोपो लैंड के राजस्व रसीद काट कर दे सरकार : बबलू मंडल

खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ आज सोमवार को सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने सदन में शून्यकाल के दौरान खगड़िया में जमीन की गंभीर समस्या को उठाया। उन्होंने गैरमजरूआ खास, बकाश्त और टोपो लैंड के रसीद काटने पर लगी रोक को हटाने की मांग सरकार से की।

विधायक ने सरकार को सदन में बताया कि उक्त किस्म के जमीन की रसीद नहीं काटे जाने से किसानों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न प्रकार योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। वहीं उन्होंने बताया इसके पूर्व उन्होंने ऐसे किस्म के जमीन का खाता – खेसरा भी अप टू डेट करने की लिखित मांग की है। इससे किसानों को काफी राहत मिलेगी। विधायक ने बताया कि अभी लोगों के पास जमीन होते हुए भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, बिजली का कनेक्शन, फसल क्षति मुआवजा आदि विभिन्न प्रकार योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ऐसे लोगों के जमीन के कागजात की जांच करते हुए अतिशीघ्र रसीद काटने की कार्रवाई करेगी। जिसके बाद सभी लोगों को सहूलियत होगी। सदर विधायक ने कहा कि उनकी नजर जिले के सभी गंभीर समस्याओं पर बनी हुई है। जिसको लेकर वे सदन में अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं। अब तक उनके द्वारा खगड़िया के गंभीर समस्याओं को उठाया गया है। जिसमें खगड़िया से सदर अस्पताल, नगर परिषद और मानसी नगर पंचायत में जलजमाव को लेकर स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम, फुटकर विक्रेताओं के लिए स्थाई बाजार सहित अन्य मांगों को उठाया गया है।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

 

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close