खगड़िया: श्यामलाल चंद्रशेखर मेडिकल कॉलेज एवं शहीद प्रभुनारायण हॉस्पिटल में हर रविवार मुफ्त त्वचा रोग परामर्श…बीएचयू के चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. एम. मुख्तार देंगे सेवाएं- डॉ विवेकानंद…

खगड़िया: श्यामलाल चंद्रशेखर मेडिकल कॉलेज एवं शहीद प्रभुनारायण हॉस्पिटल में हर रविवार मुफ्त त्वचा रोग परामर्श…बीएचयू के चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. एम. मुख्तार देंगे सेवाएं- डॉ विवेकानंदखगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ चर्म रोग से पीड़ित मरीजों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू), वाराणसी से एमबीबीएस एवं एमडी (चर्म रोग) की उच्च शिक्षा प्राप्त प्रसिद्ध चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. एम. मुख्तार अब खगड़िया में अपनी सेवाएं देंगे। वे हर रविवार श्यामलाल चंद्रशेखर मेडिकल कॉलेज एवं शहीद प्रभुनारायण मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, परमानंदपुर (खगड़िया) में चर्म रोगियों का निःशुल्क इलाज करेंगे।
इस पहल के तहत त्वचा से संबंधित सामान्य से लेकर जटिल समस्याओं जैसे एलर्जी, फंगल संक्रमण, एक्जिमा, सोरायसिस, मुंहासे, दाग-धब्बे, बाल झड़ना, खुजली एवं अन्य त्वचा विकार का विशेषज्ञ परामर्श और उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। इससे दूर-दराज़ के मरीजों को महानगरों की ओर भटकने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
संस्थान के निदेशक डॉ. विवेकानंद ने कहा कि खगड़िया और आसपास के क्षेत्रों में चर्म रोग विशेषज्ञ की नियमित उपलब्धता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। डॉ. एम. मुख्तार के अनुभव और विशेषज्ञता से स्थानीय मरीजों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि अस्पताल प्रबंधन का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है, और यह निःशुल्क रविवार क्लिनिक उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
अस्पताल प्रशासन ने चर्म रोग से पीड़ित मरीजों से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर पहुंचकर इस सुविधा का लाभ उठाएं। आवश्यक पंजीकरण एवं परामर्श व्यवस्था अस्पताल परिसर में ही की जाएगी।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

 

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close