
सुमन देवी के निधन पर रणवीर यादव ने व्यक्त किया शोक…राजेंद्र नगर और शेरगढ़ पहुँचकर दी श्रद्धांजलि..
सुमन देवी के निधन पर रणवीर यादव ने व्यक्त किया शोक…राजेंद्र नगर और शेरगढ़ पहुँचकर दी श्रद्धांजलि..
खगड़िया /कौशी एक्सप्रेस/ 20 फरवरी 2026 (शुक्रवार) को शेरगढ़ निवासी विनय यादव की धर्मपत्नी श्रीमती सुमन देवी के आकस्मिक निधन की मर्मांतक सूचना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। हृदय-गति-अवरुद्ध के कारण हुए इस असामयिक देहावसान से परिवार सहित समस्त आत्मीयजन गहन दुःख में डूब गए हैं।
दुखद समाचार मिलते ही पूर्व विधायक रणवीर यादव, पूर्व प्रमुख बलवीर चांद, अमीश अमोल सहित अन्य लोग बीते शाम राजेंद्र नगर स्थित आवास पर पहुँचे, जहाँ उन्होंने शोक-संतप्त परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया। इसके उपरांत आज दिवंगता के पैतृक गांव शेरगढ़ पहुँचकर भी उन्होंने परिजनों से भेंट की तथा दिवंगता आत्मा के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर रणवीर यादव ने कहा कि श्रीमती सुमन देवी धर्मनिष्ठा, करुणा, सौम्यता एवं उदात्त पारिवारिक मूल्यों की साकार प्रतिमूर्ति थीं। उनका व्यक्तित्व परिवार और समाज के बीच सद्भाव, समन्वय एवं आत्मीय संवाद की सुदृढ़ कड़ी था। उनका इस प्रकार असमय जाना न केवल परिवार बल्कि पूरे समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।
उनके साथ बलवीर चाँद यादव एवं अमीश अमोल भी उपस्थित रहे। सभी ने परमपिता परमेश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा की चिर-शांति एवं मोक्ष-सद्गति की प्रार्थना की।
इधर जिप अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि श्रीमती सुमन देवी का जीवन पारिवारिक मर्यादा, सेवा और समर्पण का प्रेरक उदाहरण रहा है। उनका असामयिक निधन अत्यंत दुःखद है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।”
परिवार की ओर से भी करबद्ध प्रार्थना की गई कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को चिर-शांति प्रदान करें। इस अवसर पर जिले के सैकड़ों लोग उपस्थित होकर दिगवंत आत्मा के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक-संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




