
शहर के विकास को लेकर प्रतिबद्ध हैं हम – सदन में बोले सदर विधायक बबलू कुमार मंडल…
शहर के विकास को लेकर प्रतिबद्ध हैं हम – सदन में बोले सदर विधायक बबलू कुमार मंडल…
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने बीते मंगलवार शून्यकाल के दौरान खगड़िया नगर परिषद और और मानसी नगर पंचायत की गंभीर समस्या को उठाया। उन्होंने शून्यकाल के दौरान नगर परिषद, सदर अस्पताल और मानसी नगर पंचायत में बारिश के बाद होने वाले जलजमाव की गंभीर समस्या को सदन के पटल पर रखा। उन्होंने सरकार को बताया कि बारिश के बाद शहर के लोगों का जीवन कठिन हो जाता है। उन्होंने इस मामले पर सरकार से गंभीरतापूर्वक विचार करने की मांग उठाई। विधायक ने सरकार से स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम परियोजना शीघ्र स्वीकृत कर काम शुरू करवाने की मांग की। विधायक ने उम्मीद जताया कि अब शहर के लोगों को इस समस्या का स्थाई समाधान मिलेगा और बारिश में जलजमाव की समस्या से मुक्ति मिलेगी। विधायक ने बताया कि अभी तक उन्होंने कई गंभीर मामले को सदन में उठाने का काम किया है। फिर चाहे वह फुटकर विक्रेताओं की समस्या हो या मानसी में कॉलेज स्थापित करने की बात हो। सभी मामले को सदन में उठाने का काम किया। उन्होंने बताया 27 तक सदन चलने वाला है। इस दौरान वे सदन में कई गंभीर समस्याओं को रखने वाले हैं। उन्होंने बताया कि शहर के विकास के लिए वे प्रतिबद्ध हैं। विकास के कार्य उनके कार्यकाल में हर हाल में पूरा किया जाएगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




