खगड़िया: जदयू जिला कोषाध्यक्ष संदीप केडिया की माता स्व. गायत्री देवी को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि…

खगड़िया: जदयू जिला कोषाध्यक्ष संदीप केडिया की माता स्व. गायत्री देवी को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि…
खगड़िया /कौशी एक्सप्रेस /  जिला जनता दल (यूनाइटेड) के जिला कोषाध्यक्ष संदीप केडिया की दिवंगत माता स्व. गायत्री देवी की आत्मा की शांति के लिए गत बुधवार को उनके पैतृक आवास पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू कार्यकारी जिलाध्यक्ष राजकुमार फोगला ने की, जबकि मंच संचालन जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने किया। श्रद्धांजलि सभा की शुरुआत स्व. गायत्री देवी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर जदयू कार्यकारी जिला अध्यक्ष राजकुमार फोगला ने कहा कि स्व. गायत्री देवी का जीवन सादगी, सेवा, संस्कार और पारिवारिक मूल्यों का जीवंत उदाहरण था। उन्होंने अपने आचरण और विचारों से समाज में सकारात्मक छाप छोड़ी।
जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने कहा कि ऐसी पुण्यात्मा विरले ही जन्म लेती हैं, जिनके संस्कार पीढ़ियों तक प्रेरणा देते हैं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस दुःख की घड़ी में धैर्य एवं संबल दें।
श्रद्धांजलि सभा में जदयू के बेगूसराय विधानसभा प्रभारी उमेश सिंह पटेल,बखरी विधानसभा प्रभारी अजय मंडल,जिला निर्वाचन पदाधिकारी शंभू झा, अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य मुकेश जैन, जिला कोषाध्यक्ष संदीप केडिया, किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव प्रभाकर चौधरी मन्टून, जिला महासचिव राजीव रंजन,अभय केडिया, विनय केडिया, प्रमोद केडिया, राजनीतिक सलाहकार समिति सदस्य नीलम वर्मा एवं अनुराधा कुमारी कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष निर्मला कुमारी, जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मो. शहाब उद्दीन, जदयू नेता अविनाश पासवान, अलौली के पूर्व मुखिया गजेंद्र मंडल,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव रूस्तम अली, सदर प्रखंड अध्यक्ष रामप्रकाश सिंह, मानसी अध्यक्ष राजनीति प्रसाद सिंह, चौथम प्रखंड अध्यक्ष अशोक राय,नगर परिषद अध्यक्ष जदयू जितेंद्र पटेल, कार्यकारी नगर परिषद अध्यक्ष प्रभात शर्मा, शिक्षक कुलदीप सिंह पटेल, चंदन फोगला, अन्नू मंडल, रामू मंडल सहित शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।
सभा के अंत में सभी ने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए सामूहिक प्रार्थना की। श्रद्धांजलि सभा का वातावरण भावुक और श्रद्धामय बना रहा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

 

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close