खगड़िया को मत्स्य उत्पादन का हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम: एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

खगड़िया को मत्स्य उत्पादन का हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम: एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ जिला मत्स्य पदाधिकारी-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, खगड़िया के कार्यालय के तत्वावधान में आज एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभागीय पदाधिकारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, मत्स्य पालकों तथा मत्स्यजीवी सहयोग समिति के सदस्यों/प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी श्री नवीन कुमार, उप विकास आयुक्त श्री अभिषेक पलासिया तथा जिला मत्स्य पदाधिकारी श्री लाल बहादुर साफी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। उद्घाटन उपरांत जिला मत्स्य पदाधिकारी ने विभागीय योजनाओं एवं मत्स्य विकास से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। अपने संबोधन में जिलाधिकारी एवं उप विकास आयुक्त ने कहा कि—जिले में विकसित हो रही मात्स्यिकी अवसंरचनाओं से उत्पादित वस्तुओं व उपलब्ध सेवाओं की जानकारी आमजन तक पहुँचाना आवश्यक है, जिससे इच्छुक मछुआरों, मत्स्य कृषकों एवं ग्रामीणों को योजनाओं का समुचित लाभ मिल सके। उन्होंने उपस्थित मत्स्य कृषकों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक मत्स्य पालन तकनीकों के उपयोग, पर्यावरण संरक्षण, संसाधनों के संतुलित दोहन तथा कौशल विकास के महत्व पर जागरूक किया। साथ ही मत्स्य उत्पादन एवं उत्पादकता बढ़ाकर आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया। उप विकास आयुक्त श्री अभिषेक पलासिया ने अपने संबोधन में कहा कि जिले में बढ़ते मत्स्य उत्पादन को देखते हुए प्रसंस्करण इकाइयों (Processing Units) एवं मत्स्य बीज उत्पादन हेतु हैचरी निर्माण की आवश्यकता है। उन्होंने मत्स्य पालकों को इन क्षेत्रों में आगे आने का आह्वान किया। मत्स्यजीवी सहयोग समिति, मानसी के अध्यक्ष श्री नरेश प्रसाद सहनी ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत चयनित लाभुकों के बीच श्री व्हीलर-सह-आइस बॉक्स एवं मत्स्य विपणन किट का वितरण जिलाधिकारी, उप विकास आयुक्त एवं जिला मत्स्य पदाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।इस अवसर पर विभाग के सभी कर्मी, मत्स्य विकास एवं प्रसार पदाधिकारी तथा लगभग 130 मत्स्यजीवी सहयोग समिति के सदस्य/प्रतिनिधि एवं मत्स्यपालक उपस्थित रहे।

 

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close