नीतीश कुमार ने रचा इतिहास—10वीं बार संभाली बिहार की कमान…गांधी मैदान में भव्य शपथ ग्रहण समारोह… पीएम मोदी रहे साक्षी..

नीतीश कुमार ने रचा इतिहास—10वीं बार संभाली बिहार की कमान…गांधी मैदान में भव्य शपथ समारोह… पीएम मोदी रहे साक्षी..

पटना/ कौशी एक्सप्रेस/ बिहार विधानसभा चुनाव में 202 सीटों का प्रचंड बहुमत हासिल करने वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा। राजधानी पटना के गांधी मैदान में आयोजित भव्य समारोह में नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में उन्हें पद और गोपनीयता कि शपथ दिलाई।  यह रिकॉर्ड उन्हें देश के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री पद संभालने वाले नेताओं की श्रेणी में और आगे ले जाता है। मुख्यमंत्री के साथ सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने भी उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। दोनों नेताओं पर भाजपा ने एक बार फिर भरोसा जताते हुए दोबारा डिप्टी सीएम की ज़िम्मेदारी सौंपी है। गांधी मैदान में आयोजित समारोह केवल शपथ ग्रहण नहीं, बल्कि एनडीए की शक्ति का बड़ा प्रदर्शन नजर आया। मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी ने कार्यक्रम का राजनीतिक महत्व बढ़ा दिया। उनके साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कई केंद्रीय मंत्री, वरिष्ठ भाजपा नेता, और विभिन्न एनडीए घटक दलों के प्रमुख मौजूद रहे। एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय स्तर के कई बड़े नेता भी पटना पहुंचे, जिससे समारोह राष्ट्रीय सुर्खियों में आ गया। गांधी मैदान में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए थे। हजारों की संख्या में जुटे समर्थकों और स्थानीय कार्यकर्ताओं ने पूरे कार्यक्रम को उत्सव का माहौल दिया।इस बार बिहार में एनडीए ने 243 में से 202 सीटें जीतकर ऐतिहासिक बढ़त बनाई। शपथ ग्रहण के बाद यह उम्मीद बनाई जा रही है कि जल्द ही विस्तृत मंत्रिमंडल का विस्तार भी होगा। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री की मौजूदगी और राष्ट्रीय स्तर के नेताओं की भागीदारी यह संकेत देती है कि आगामी पाँच वर्षों में केंद्र और राज्य सरकार के बीच तालमेल और सहयोग और गहरा होने वाला है। नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में विकास, रोजगार, शिक्षा, युवा कल्याण, कानून–व्यवस्था और आधारभूत संरचनाओं को प्राथमिकता देने का संदेश भी दिया है।विशेषज्ञ मानते हैं कि इतनी बड़ी जीत के साथ जनता की अपेक्षाएँ भी उतनी ही बढ़ी हैं, जिन्हें पूरा करना सरकार की प्रमुख चुनौती होगी।

पूर्ण मंत्रिपरिषद की सूची (कुल 26 सदस्य) शपथ-ग्रहण के बाद सरकार में शामिल कुल मंत्रियों की सूची इस प्रकार है—

1. नीतीश कुमार 2. सम्राट चौधरी 3. विजय सिन्हा 4. विजय चौधरी 5. विजेंद्र प्रसाद यादव 6. श्रवण कुमार 7. मंगल पांडेय 8. दिलीप जायसवाल 9. अशोक चौधरी 10. लेशी सिंह 11. मदन सहनी 12. नितिन नवीन 13. रामकृपाल यादव 14. संतोष सुमन 15. सुनील कुमार 16. जमा खान 17. संजय सिंह टाइगर 18. अरुण शंकर प्रसाद 19. सुरेंद्र मेहता 20. नारायण प्रसाद 21. रमा निषाद 22. लखेंद्र कुमार रोशन 23. श्रेयसी सिंह 24. प्रमोद कुमार 25. संजय कुमार सिंह 26. दीपक प्रकाश

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close