
TLC यूनियन ट्रस्ट का प्रथम स्थापना दिवस मनाया गया…परमानंद सिंह बने अध्यक्ष
TLC यूनियन ट्रस्ट का प्रथम स्थापना दिवस मनाया गया…परमानंद सिंह बने अध्यक्षखगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ गुरुवार 21 अगस्त 2025 को न्यू कोशी हॉस्पिटल परिसर में TLC यूनियन ट्रस्ट का प्रथम स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर संगठनात्मक बैठक में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया।
बैठक में युवा एवं कर्मठ समाजसेवी श्री परमानंद सिंह को ट्रस्ट का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं सचिव पद की जिम्मेदारी श्री अशोक सिंह को तथा कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी श्री संजीत सिंह सहित TLC यूनियन ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष प्रभात कुमार रंजन, प्रकाश सिंह, पवन सिंह, पंकज कुमार, चंद्रशेखर कुमार, उमेश शाह, राजेश सिंह, अमर सिंह, बिपिन कुमार , सुनील सिंह, पवन कुमार, मुकेश कुमार, अमित कुमार , छब्बू कुमार को संघ में कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेवारी मिली है।
नवगठित पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि संगठन समाजसेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य और मानव कल्याण के क्षेत्र में सकारात्मक योगदान देगा। इस दौरान टावर ठेकेदारों की भूमिका पर भी विशेष चर्चा की गई।
अध्यक्ष पद पर मनोनीत किए जाने के बाद श्री परमानंद सिंह ने कहा –
“यह मेरे लिए गर्व और जिम्मेदारी दोनों का अवसर है। व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में टावर ठेकेदारों की अहम भागीदारी रहती है।
ट्रस्ट से जुड़े प्रतिनिधियों ने माना कि टावर ठेकेदार न सिर्फ तकनीकी व्यवस्था संभालते हैं, बल्कि रोजगार सृजन और स्थानीय स्तर पर कार्यबल को जोड़ने का भी कार्य करते हैं। इस कारण संघ में उनकी उपस्थिति संगठन को और अधिक मजबूत बनाती है। ट्रस्ट के माध्यम से हम समाज की जरूरतों को प्राथमिकता देंगे और सेवा कार्यों में कोई कमी नहीं आने देंगे।”
टावर ठेकेदार अपने कार्य के दौरान स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराते हैं। इससे न केवल आर्थिक मजबूती आती है बल्कि ग्रामीण स्तर पर तकनीकी कौशल का विकास भी होता है। यही कारण है कि संघ में उनकी भागीदारी संगठन को अधिक जमीनी और प्रभावी बनाती है। वहीं इस अवसर पर मंटू सिंह, तरुण कुमार, नीतीश कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*