
जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने पप्पू सिंह निषाद पर भरोसा जताया, परवत्ता विधानसभा प्रभारी का दिया दायित्व : अनुराधा कुमारी कुशवाहा
जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने पप्पू सिंह निषाद पर भरोसा जताया, परवत्ता विधानसभा प्रभारी का दिया दायित्व : अनुराधा कुमारी कुशवाहा
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ प्राप्त सूचनानुसार जदयू के प्रदेश सचिव पप्पू सिंह निषाद को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा द्वारा परवत्ता विधानसभा का प्रभारी मनोनीत किया गया है। इस मनोनयन से खगड़िया जिले के जदयू कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई है। मनोनयन पत्र मंगलवार को जारी किया गया, जिसके बाद पार्टी में खुशी का माहौल है। जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने पप्पू सिंह निषाद के प्रभारी बनने पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी के सच्चे और समर्पित सिपाही रहे हैं। उनके कुशल संगठनात्मक कौशल और समर्पण के कारण उन्हें पुनः यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि पप्पू सिंह निषाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विचारों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। साथ ही, 2025-225 के लक्ष्य को प्राप्त करने में उनकी भूमिका अहम रहेगी। पप्पू सिंह निषाद के मनोनयन पर जदयू के जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, सुल्तानगंज विधानसभा प्रभारी पंकज कुमार पटेल, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार फोगला, उमेश सिंह पटेल, चंदन कुमारी, अनुराधा कुमारी कुशवाहा, पूर्व मुख्यमंत्री सतीश प्रसाद के पुत्र सुनील कुमार, अशोक कुमार सिंह, केदार प्रसाद सिंह, श्रीकांत सिंह कुशवाहा, नंदलाल मंडल, परवत्ता प्रखंड अध्यक्ष सुबोध साह, गोगरी प्रखंड अध्यक्ष मायाराम मंडल,सदर प्रखंड अध्यक्ष रामप्रकाश सिंह, मानसी प्रखंड अध्यक्ष राजनीति प्रसाद सिंह, महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष राका सहाय, युवा जदयू जिलाध्यक्ष सावन कुमार बंटी, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रवीण चौरसिया सहित अन्य नेताओं ने बधाई दी।
इसके साथ ही किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव प्रभाकर चौधरी मन्टून, श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विनय सिंह रोशन, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राकेश चौधरी, छात्र जिला अध्यक्ष सिद्धांत सिंह छोटू, डॉ. रवि कुमार, धनिक लाल दास, मनोज कुमार पासवान, और राजीव भाई पटेल समेत कई नेताओं ने पप्पू सिंह निषाद और पार्टी नेतृत्व को शुभकामनाएं दीं।
इस मनोनयन को लेकर जदयू के कार्यकर्ताओं में उत्साह है, और सभी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के इस निर्णय का स्वागत किया है।