
डॉ सलील यादव ने कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवा के लिए अंग वस्त्र प्रदान कर किया सम्मानित…
डॉ सलील यादव ने कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवा के लिए अंग वस्त्र प्रदान कर किया सम्मानित…
खगड़िया/कोशी एक्सप्रेस/ मानसी स्थित मां कात्यायनी पेट्रोल पंप व अतिथि देवो भव की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मालूम हो कि उक्त संस्थान के प्रोपराइट सह बीजेपी व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता सह समाजसेवी डॉ सलील यादव ने उत्कृष्ट सेवा देने वाले कर्मियों की सराहना करते हुए उन्हें अंग वस्त्र (चादर )प्रदान कर सम्मानित किया । इस दौरान पंप और होटल के परिवार के रूप मे कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। मानसी स्थित पंप परिसर में कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान कार्यक्रम में डॉ सलिल ने सभी कर्मियों को अपना परिवार बताया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों ने एक परिवार के रूप में उनके साथ प्रत्येक सदस्य के योगदान से ही प्रगति की राह पर चलकर मां कात्यायनी पेट्रोल पंप ने जिले में एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कर्मचारियों की लगन और मेहनत से ही कोई कंपनी या संस्थान तरक्की करता है। कि उनके कार्य के पीछे हमारी भावनाएं महत्व रखती हैं। हम कोई भी कार्य करें उसे पूरे समर्पण भाव के साथ करना चाहिए। अंत में डॉ सलिल ने सभी स्टाफ सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
- नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*यहाँ क्लिक करके हमारे मोबाईल एप को जरूर डाउनलोड करें** 👇
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mytesta.koshiexpress