IIT छात्रों के लिए गुड न्यूज…मंत्री सम्राट चौधरी के प्रयास से जेएनकेटी इंटर विद्यालय में स्थापित होगा अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त लैब-

IIT छात्रों के लिए गुड न्यूज…मंत्री सम्राट चौधरी के प्रयास से जेएनकेटी इंटर विद्यालय में स्थापित होगा अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त लैबसंजय खंडेलिया…IIT छात्रों के लिए गुड न्यूज...मंत्री सम्राट चौधरी के प्रयास से जेएनकेटी इंटर विद्यालय में स्थापित होगा अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त लैब-खगड़िया/कोशी एक्सप्रेस/ भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता संजय खंडेलिया ने बताया है कि जेएनकेटी इंटर विद्यालय खगड़िया में आईआईटी पटना के सहयोग से स्थापित होगी अत्याधुनिक लैब। उन्होंने कहा कि यह बिहार सरकार का स्वागत योग्य फैसला है।
मालूम हो कि कल पटना में हुई मंत्री परिषद की बैठक में इस निर्णय पर मुहर लगी है। संजय ने कहा कि बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री और जेएनकेटी इंटर विद्यालय के शासी निकाय के अध्यक्ष सम्राट चौधरी के विशेष अभिरुचि लेने के कारण अब खगड़िया के जेएनकेटी में पढ़ने वाले विज्ञान के छात्रों को आईआईटी पटना के विशेषज्ञों के मार्गदर्शन का लाभ इस अत्याधुनिक लैब के स्थापित होने से मिलेगा। उल्लेखनीय है कि कल हुई मंत्री परिषद की बैठक में बिहार के 50 विद्यालयों में आईआईटी पटना के सहयोग से करोड़ों की लागत से अत्यधुनिक लैब के निर्माण का फैसला लिया गया है, जिसमे खगड़िया जिला के जेएनकेटी इंटर विद्यालय को भी चिन्हित किया गया है। मंत्री सह जेएनकेटी के अध्यक्ष सम्राट चौधरी की इस पहल से खगड़िया जिलावासियो और विशेष तौर पर छात्रों में हर्ष व्याप्त है।
भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता संजय खंडेलिया खुशी जाहिर करते हुए कहा कि खगड़िया के शैक्षणिक स्तर को स्तरीय बनाने की दिशा में मंत्री जी की पहल अनुकरणीय है और सम्राट चौधरी के हवाले से बताया की शीघ्र ही जेएनकेटी के सर्वांगीण विकास के लिए अन्य आवश्यक कदम भी उठाए जायेंगे।

नोटं- प्रसारित समाचार की  जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से  प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

Live Share Market

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/u602110807/domains/koshiexpressnews.com/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 346

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/u602110807/domains/koshiexpressnews.com/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 75

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/u602110807/domains/koshiexpressnews.com/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 346

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/u602110807/domains/koshiexpressnews.com/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 346

Related Articles

Back to top button
Close
Close