खगड़िया: आयुक्त प्रेम सिंह मीणा ने निर्वाचन नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2022 की समीक्षा बैठक में दिया निर्देश- हर हाल में 30 नवंबर तक मतदाता सूची से वंचित लोगों का नाम हो शामिल…

खगड़िया: आयुक्त प्रेम सिंह मीणा ने निर्वाचन नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2022 की समीक्षा बैठक में दिया निर्देश- हर हाल में 30 नवंबर तक मतदाता सूची से वंचित लोगों का नाम हो शामिल…खगड़िया: आयुक्त प्रेम सिंह मीणा ने निर्वाचन नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2022 की समीक्षा बैठक में दिया निर्देश- हर हाल में 30 नवंबर तक मतदाता सूची से वंचित लोगों का नाम हो शामिल...

खगड़िया/कोशी एक्सप्रेस/ आज 27.11.21 को आयुक्त मुंगेर प्रमंडल प्रेम सिंह मीणा की अध्यक्षता में खगड़िया जिला में निर्वाचन सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण, 2022 के प्रगति की समीक्षा हेतु सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यस्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों के साथ समाहरणालय सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यस्तरीय राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्षों/सचिवों सहित सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों एवं संबंधित पदाधिकारियों ने भाग लिया।

जिलाधिकारी डॉक्टर आलोक रंजन घोष ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से खगड़िया में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के प्रगति कार्य से आयुक्त महोदय को अवगत कराया। ने बताया कि दिनांक 29.10.21 को 148-अलौली (अ० जा०) विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 260773, 149-खगड़िया विधानसभा क्षेत्र में 265484, 150-बेलदौर विधानसभा क्षेत्र में 315879 एवं 151-परबत्ता विधानसभा क्षेत्र में 311525 मतदाता हैं। मतदाता सूची के अनुसार जिला का लिंगानुपात 911.24 है। अलौली(अ० जा०) विधानसभा क्षेत्र लिंगानुपात 928, खगड़िया में 902, बेलदौर में 916 एवं परबत्ता में 899 है। अलौली(अ० जा०) विधानसभा क्षेत्र में 272 मतदान केंद्र, खगड़िया में 277 मतदान केंद्र, बेलदौर में 324 मतदान केंद्र एवं परबत्ता में 316 मतदान केंद्र हैं। जिले में मतदाता सूची शत प्रतिशत फोटो युक्त है।

जिलाधिकारी ने बताया 13000 से अधिक प्रपत्र अच्छा प्राप्त किए जा चुके हैं। महिलाओं के मतदाता पहचान पत्र हेतु आवेदन कम आए हैं। पिछले वर्ष विधानसभा चुनाव के समय लिंगानुपात को सुधारा गया था। विशेष पुनरीक्षण के दौरान जीविका दीदियों, आंगनवाड़ी सेविकाओं और बीएलओ से महिलाओं के नाम शामिल कराने हेतु सर्वेक्षण कराया गया था और उनका सहयोग लिया गया था। अलौली विधानसभा क्षेत्र में लिंगानुपात सबसे ज्यादा है। इस पर प्रमंडलीय आयुक्त ने विस्तृत सर्वेक्षण कराने का निर्देश दिया ताकि सभी छुटी हुई महिलाओं का नाम शामिल किया जा सके। जिलाधिकारी ने बताया कि प्राप्त आवेदनों का डिस्पोजल पूर्ण रुप से किया जा चुका है। गरुड़ ऐप की सहायता से बीएलओ ऑनलाइन आवेदन भी मतदाता सूची में शामिल होने के लिए ले रहे हैं। सभी बीएलओ ने इस ऐप को अपने मोबाइल पर इंस्टॉल कर लिया है। इस ऐप पर आवेदन करने से उसका स्टेटस भी देखा जा सकता है कि फॉर्म किस के स्तर पर पेंडिंग है।

प्रमंडलीय आयुक्त ने सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को निर्देश दिया की दिनांक 30.11.21 तक हर हाल में सभी छूटे हुए लोगों का नाम निर्वाचक सूची में शामिल करने हेतु आवेदन प्राप्त किया जाए। राजनीतिक दल के प्रतिनिधि सभी मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल एजेंट नियुक्त करेंगे ताकि वे और बीएलओ आपसी समन्वय से काम करते हुए मतदाता सूची को अद्यतन कर सकें। सभी मृत लोगों का नाम मतदाता सूची से हटाया जाए। लिंगानुपात में सुधार करने के साथ मतदाता जनसंख्या अनुपात में भी सुधार करने का प्रयास किया जाए। पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया जाए ताकि आसानी से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराया जा सके या इसमें संशोधन कराया जा सके।

इस बैठक में उप विकास आयुक्त श्रीमती अभिलाषा शर्मा, अनुमंडल पदाधिकारी खगड़िया धर्मेंद्र कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी गोगरी  अमन कुमार सुमन, भूमि सुधार उप समाहर्ता खगड़िया  जनक कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्ता गोगरी  चंद्रशेखर सिंह उप निर्वाचन पदाधिकारी खगड़िया  जितेंद्र कुमार सिंह सहित सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यस्तरीय राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्ष/सचिव शामिल थे।

 

नोटं- प्रसारित समाचार की  जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से  प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close