
बिहार विधान परिषद चुनाव में NDA के चारों विजयी प्रत्याशियों को विधायक बबलू कुमार मंडल ने दी बधाई… बोले- न्याय के साथ विकास और विकसित बिहार के संकल्प पर जनता के भरोसे की जीत…
बिहार विधान परिषद चुनाव में NDA के चारों विजयी प्रत्याशियों को विधायक बबलू कुमार मंडल ने दी बधाई… बोले- न्याय के साथ विकास और विकसित बिहार के संकल्प पर जनता के भरोसे की जीत…
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/बिहार विधान परिषद चुनाव 2026 में NDA समर्थित चारों प्रत्याशियों की जीत पर खगड़िया सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सभी विजयी प्रत्याशियों के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
विधायक बबलू कुमार मंडल ने पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से नीरज कुमार, दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से सर्वेश कुमार, कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. एन. के. यादव तथा तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से नरेंद्र प्रसाद सिंह की जीत पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह जीत बिहार में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में पिछले दो दशकों से जारी ‘न्याय के साथ विकास’ की नीतियों और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में NDA सरकार के विकसित बिहार निर्माण के संकल्प के प्रति विश्वास को दर्शाती है। विधायक ने NDA समर्थित प्रत्याशियों को अपना बहुमूल्य मत देकर विजयी बनाने वाले सभी प्रबुद्ध मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही, चुनाव के दौरान पूरी प्रतिबद्धता और समर्पण के साथ मेहनत करने वाले NDA के सभी कार्यकर्ताओं को भी बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




