ऑपरेशन सिंदूर के योद्धा सूबेदार इन्द्रदेव कुमार भूषण का खगड़िया में भव्य सम्मान…

ऑपरेशन सिंदूर के योद्धा सूबेदार इन्द्रदेव कुमार भूषण का खगड़िया में भव्य सम्मान…

खगड़िया /कौशी एक्सप्रेस/ पूर्व सैनिक संघ, खगड़िया के तत्वावधान में शहर के गौशाला रोड स्थित भूतपूर्व सैनिक संघ कार्यालय में भारतीय सेना के सूबेदार/एएम टेक (रेडार) इन्द्रदेव कुमार भूषण के सम्मान में सेवानिवृत्ति समारोह का आयोजन किया गया। हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सूबेदार भूषण के 31 जुलाई 2026 को भारतीय सेना से सेवानिवृत्त होने पर उन्हें सम्मान-पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह में पूर्व सैनिकों, समाजसेवियों एवं स्थानीय नागरिकों ने उनके उत्कृष्ट सैन्य योगदान, अनुशासित जीवन और राष्ट्रसेवा की भावना की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अपने संबोधन में सूबेदार इन्द्रदेव कुमार भूषण ने कहा कि भारतीय सेना में सेवा देना उनके जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य रहा। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति सर्वोच्च कर्तव्य है। उन्होंने अपने 28 वर्षों के सैन्य जीवन के अनुभव साझा करते हुए युवाओं से अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रसेवा की भावना अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने यह भी कहा कि सेना से सेवानिवृत्ति के बाद भी वे समाज और युवाओं के बीच रहकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देते रहेंगे। जानकारी के अनुसार, सूबेदार इन्द्रदेव कुमार भूषण ने 27 जुलाई 1998 को भारतीय थल सेना की इलेक्ट्रॉनिक्स एंड मैकेनिकल इंजीनियर्स (EME) शाखा में अपनी सेवा प्रारंभ की थी और 31 जुलाई 2026 को सेवानिवृत्त हुए। वे एमबीए (एचआर) तथा बीई (इलेक्ट्रॉनिक्स समकक्ष) की शैक्षणिक योग्यता रखते हैं। पिछले 23 वर्षों से वे योग प्रशिक्षक के रूप में भी लोगों को स्वास्थ्य एवं योग के प्रति जागरूक करते आ रहे हैं। उनका पैतृक निवास सतीश नगर, परबत्ता (खगड़िया) है, जबकि वर्तमान निवास भवानी नगर, हरदाशचक (पश्चिम), खगड़िया में है। उनकी पत्नी सुधा कुमारी प्रधान शिक्षिका हैं। समारोह के अंत में उपस्थित लोगों ने सूबेदार इन्द्रदेव कुमार भूषण की राष्ट्रसेवा, समर्पण और समाज के प्रति उनके योगदान की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए उनके जीवन की नई पारी के लिए शुभकामनाएँ दीं। प्रतिनिधि मंडल में संघ के सचिव नायब सूबेदार नरेश प्रसाद यादव, उपाध्यक्ष सूबेदार सुरेश सिंह, कैप्टेन राम सकल सिंह, कैप्टेन योगेंद्र प्रसाद सिंह, कैप्टेन चंद्रवीर ठाकुर, नायब सूबेदार अमरकांत वर्मा, सूबेदार अनुज कुमार यादव , पूर्व प्रधानाध्यापक सुरेश प्रसाद, समाजसेवी नागेंद्र सिंह त्यागी, सुजीत बजाज, दिलीप कुमार वर्मा, बाल्मीकि सिंह हवलदार ललन सिंह, नायब सूबेदार अरविंद प्रसाद सिंह, लेफ्टिनेंट संजय कुमार यादव, हवलदार प्रिंस कुमार, हवलदार निरंजन कुमार, हवलदार रमेश ठाकुर, सूबेदार प्रीतम कुमार सिंह, नायक राजेश कुमार सूबेदार छोटन सिंह शामिल थे।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close