खगड़िया: बकरीद पर्व पर शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील… शांति समिति की बैठक में डीएम-एसपी ने दिए सख्त निर्देश…

खगड़िया: बकरीद पर्व पर शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील… शांति समिति की बैठक में डीएम-एसपी ने दिए सख्त निर्देश…

खगड़िया) कौशी एक्सप्रेस/आगामी 27 मई 2026 को आयोजित होने वाले बकरीद पर्व के शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन को लेकर सोमवार को जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय दिखा। इसी कड़ी में जिलाधिकारी नवीन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में उप विकास आयुक्त श्वेता भारती, अपर समाहर्ता आरती, अनुमंडल पदाधिकारी खगड़िया सदर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी खगड़िया-1 एवं 2, अनुमंडल पदाधिकारी गोगरी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान शांति समिति के सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, विधि-व्यवस्था एवं पर्व के दौरान बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों को लेकर क्रमवार जानकारी साझा की। इस दौरान आपसी भाईचारा, सामाजिक सौहार्द और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित सदस्यों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में शांति व्यवस्था कायम रखने में प्रशासन का सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं से दूर रहें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सोशल मीडिया पर प्रसारित किसी भी वीडियो, फोटो या सूचना की सत्यता की पुष्टि साइबर सेल अथवा प्रशासनिक माध्यमों से अवश्य की जाए।
बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि किसी राष्ट्रीय अथवा अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम को आधार बनाकर समाज में तनाव फैलाने, लोगों को भड़काने या भीड़ को उकसाने का कोई प्रयास नहीं होना चाहिए। प्रशासन ने साफ किया कि असामाजिक तत्वों एवं अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
इसके अलावा पर्व के दौरान संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी, नियमित पुलिस गश्ती, दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति तथा आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने जिलेवासियों से संयम, सद्भाव, आपसी सम्मान एवं भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण वातावरण में बकरीद पर्व मनाने की अपील की।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close