खगड़िया जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने सभी नव नियुक्त प्रभारी मंत्रियों को दी बधाई… पुनः मदन सहनी के खगड़िया प्रभारी मंत्री बनने पर जताई खुशी…

खगड़िया जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने सभी नव नियुक्त प्रभारी मंत्रियों को दी बधाई…मदन सहनी के खगड़िया प्रभारी मंत्री बनने पर जताई खुशी…

खगड़िया /कौशी एक्सप्रेस/ बिहार सरकार द्वारा राज्य के विभिन्न जिलों के लिए प्रभारी मंत्रियों की नई सूची जारी कर दी गई है। मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न जिलों के विकास कार्यों की निगरानी एवं योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के उद्देश्य से मंत्रियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जारी सूची में बिहार सरकार के मंत्री मदन सहनी को पुनः खगड़िया जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया है। वहीं अन्य जिलों के लिए भी अलग-अलग मंत्रियों की नियुक्ति की गई है।
इस अवसर पर जदयू जिला अध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने बिहार सरकार एवं माननीय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभी नव नियुक्त प्रभारी मंत्रियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार सरकार विकास और सुशासन की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। विभिन्न जिलों में अनुभवी एवं सक्रिय मंत्रियों को जिम्मेदारी सौंपे जाने से विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी तथा आम लोगों को सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ मिलेगा।
अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने कहा कि सभी प्रभारी मंत्री अपने-अपने जिलों में विकास के सारथी बनकर कार्य करेंगे और जिलों के उत्थान में अनुकरणीय भूमिका निभाएंगे। उन्होंने विशेष रूप से मदन सहनी को खगड़िया का प्रभारी मंत्री बनाए जाने पर खुशी जताते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में जिले में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।
जदयू कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने भी इस निर्णय का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री एवं बिहार सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close