संजय खंडेलिया का बड़ा बयान: सम्राट चौधरी का गृहमंत्री बनना बिहार के लिए ऐतिहासिक कदम…दी गर्मजोशी से बधाई..

 

संजय खंडेलिया का बड़ा बयान: सम्राट चौधरी का गृहमंत्री बनना बिहार के लिए ऐतिहासिक कदम…दी गर्मजोशी से बधाई..

खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने मंत्रिमंडल के 26 कैबिनेट मंत्रियों को विभागों का बंटवारा कर दिया है। इस विभागीय वितरण में सबसे बड़ा और ऐतिहासिक फैसला भाजपा के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपना है।
पिछले 20 वर्षों में यह पहला अवसर है जब नीतीश कुमार ने अपने अलावा किसी और को गृह विभाग दिया है। इधर इस निर्णय पर बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष सह खगड़िया के युवा सामाजिक कार्यकर्ता संजय खंडेलिया ने सम्राट चौधरी को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह नियुक्ति न केवल सम्राट चौधरी के राजनीतिक कद को दर्शाती है बल्कि बिहार की कानून-व्यवस्था में बड़े सुधार की उम्मीद भी जगाती है। संजय खंडेलिया ने कहा कि गृह मंत्रालय जैसा अत्यंत महत्वपूर्ण विभाग किसी नेता को तब ही मिलता है जब नेतृत्व पर भरोसा, अनुभव और प्रशासनिक क्षमता को उच्च स्तर पर मान्यता मिलती है। उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी अब बिहार में भाजपा के सबसे प्रभावशाली और कद्दावर नेता के रूप में उभरकर सामने आए हैं। यह जिम्मेदारी उन्हें दिवंगत भाजपा नेता सुशील मोदी से भी आगे लेकर जाती है, जिन्हें लंबे कार्यकाल के बावजूद गृह विभाग नहीं मिला था। श्री खंडेलिया ने भाजपा के दूसरे डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा को भी भूमि एवं राजस्व तथा खान एवं भूतत्व विभाग का प्रभार मिलने पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इन विभागों का महत्व बहुत अधिक है और इनके प्रभावी संचालन से बिहार में विकास और प्रशासनिक सुधार को नई गति मिलेगी। इतना ही नहीं संजय खंडेलिया ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस फैसले को दूरदर्शी बताया और कहा कि गृह विभाग का सम्राट चौधरी को मिलना बिहार की कानून-व्यवस्था, पुलिस प्रशासन और शासन व्यवस्था को नई दिशा देगा। विदित हो कि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल बिहार के नए उद्योग मंत्री बनाए गए हैं। कई पुराने मंत्रियों के पास पहले वाले विभाग ही हैं, जिनमें ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र यादव, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, पथ निर्माण मंत्री नितिन नबीन, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, खाद्य एवं उपभोक्ता मंत्री लेशी सिंह वगैरह शामिल हैं। विजय चौधरी के पास जल संसाधन विभाग जारी रखा गया है। नए मंत्रियों में रामकृपाल यादव को कृषि, श्रेयसी सिंह को खेल और आईटी, संजय सिंह टाइगर को श्रम संसाधन, संजय पासवान को गन्ना उद्योग, संजय कुमार सिंह को पीएचईडी, लखेंद्र रौशन को एससी एसटी कल्याण, रमा निषाद को पिछड़ा अति पिछड़ा कल्याण, दीपक प्रकाश को पंचायती राज विभाग मिला है। नीतीश कुमार ने 26 मंत्रियों के साथ गुरुवार को मंत्रिमंडल का गठन किया था। गांधी मैदान में शपथ लेने वाले मंत्रियों में सीएम समेत बीजेपी के 14, जेडीयू के 9, लोजपा-आर के 2, हम और रालोमो के 1-1 मिनिस्टर शामिल थे। बिहार चुनाव के नतीजों में 243 में से 202 सीटें जीतकर एनडीए गठबंधन ने दो तिहाई से भी ज्यादा बहुमत हासिल किया है। विपक्षी महागठबंधन महज 35 सीटों पर सिमट गया, जिसमें मुख्य विपक्षी दल राजद के 25 विधायक भी शामिल हैं।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close