
खगड़िया की बेटी स्वास्तिका सिंह (पीहू) ने बिहार राज्य स्तरीय U -07 में दूसरा स्थान प्राप्त कर किया गौरवान्वित: बिप्लव रणधीर
खगड़िया की बेटी स्वास्तिका सिंह (पीहू) ने बिहार राज्य स्तरीय U -07 में दूसरा स्थान प्राप्त कर किया गौरवान्वित: बिप्लव रणधीर
खगड़िया/ कोशी एक्सप्रेस/ आज विश्व शतरंज दिवस के अवसर पर खगड़िया जिला शतरंज संघ के सचिव विप्लव रणधीर ने बताया कि पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स पटना में तीन दिनों से चल रहे अंडर-7 राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का समापन हो गया, जिसमें खगड़िया की बेटी स्वास्तिका सिंह(पीहू) ने पांच राउंड में चार मैच जीतकर दूसरा स्थान प्राप्त की और आगामी राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता अंडर-7 में अपना चयन सुनिश्चित किया।
प्रशिक्षक सह जिला शतरंज संघ के संयुक्त सचिव गुलशन कुमार ने कहा कि काफी खुशी की बात है कि आज विश्व शतरंज दिवस पर उनकी छात्रा का चयन होना उनके लिए काफी खुशी और गर्व की बात है और वे आगामी राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता जो कर्नाटक में होने वाली है, उसकी तैयारी के लिए प्रशिक्षण में तेजी लाएंगे।
खगड़िया जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष रंजीत कांत वर्मा, मनीष कुमार सिंह, प्रदुम्न कुमार सिंह ,बबलू जी, कोषाध्यक्ष चंदन कुमार, नवीन गोयनका, डॉक्टर प्रेम कुमार , कुमार रंजन , संयुक्त सचिव अभिषेक राज ,राजकुमार एन पी वर्मा ने हार्दिक बधाई दी।
- नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*यहाँ क्लिक करके हमारे मोबाईल एप को जरूर डाउनलोड करें** 👇
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mytesta.koshiexpress
*यहाँ क्लिक करके हमारे मोबाईल एप को जरूर डाउनलोड करें** 👇
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mytesta.koshiexpress