खगड़िया जनसभा में चिराग पासवान ने कहा “नीतीश शासन में भ्रष्टाचार का बोलबाला है”..चिराग पासवान पर देश को अटूट भरोसा है : शिवराज यादव

खगड़िया जनसभा में चिराग पासवान ने कहा “नीतीश शासन में भ्रष्टाचार का बोलबाला है”…

चिराग पासवान पर देश को अटूट भरोसा है : शिवराज यादव

खगड़िया/कोशी एक्सप्रेस/ पूर्व निर्धारित कार्यक्रम तहत 6 अगस्त 2023 को  कोसी कॉलेज के मैदान में जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोजपा ( रामबिलास पासवान) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई के सांसद चिराग पासवान ने नीतीश कुमार सरकार की खामियां गिनाया. मालूम हो कि जनसवांद सभा की अध्यक्षता एवं संचालन पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह खगड़िया की पूर्व सांसद डा. रेणु कुशवाहा ने की। इस अवसर पर लोजपा आर के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, खगड़िया के युवा जिलाध्यक्ष शिवराज यादव, वरिष्ठ नेता संजय पासवान, जिला प्रभारी दुर्गेश सिंह सहित अन्य नेतागण मौजूद थे। वहीं अपने प्रिय नेता चिराग पासवान को देखने के लिए युवाओं की भीड़ उमड़ पड़ी. जन संवाद कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए चिराग ने  कहा कि नीतीश कुमार ने जाति को बांटने का काम किया है। चिराग ने सवाल किया, आजादी के 75 वर्ष के बाद भी बिहार पिछड़ा क्यों है? विकसित राज्य क्यों नहीं बन पाया ? यहां अभी भी नली-गली, चापाकल से ऊपर कुछ विकास नहीं हो पाया है। उन्होंने आगे कहा कि मैं अपने घर आया हूं। घरवालों के बीच आया हूं। हम यहां नेता नहीं बेटा बनकर आए हैं। खगड़िया की मिट्टी ने उनके पिता स्मृतिशेष रामविलास पासवान को देश का राजनेता बनाया। मैं उनके हर अधूरे सपने को पूरा करूंगा। बिहार को विकसित राज्य बनाकर ही दम लूंगा। चिराग ने कहा वे हर रिश्ते-बंधन का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे। दूसरे के बैसाखी के सहारे नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने हुए हैं। बिहार संभल नहीं रहा, और देश के प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं। आने वाले समय में बिहार की सुरक्षा के लिए, बिहार में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए बिहार की सत्ता से मुख्यमंत्री का जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि बिहार के पिछड़ेपन के लिए नीतीश कुमार जिम्मेदार हैं। वही युवा जिलाध्यक्ष शिवराज यादव ने कहा कि चिराग पासवान पर देश को अटूट भरोसा है, उनकी ईमानदारी और राष्ट्र के प्रति समर्पण भावना जगजाहिर है। माननीय सांसद सह लोजपा आर के सुप्रीमो चिराग पासवान के आवाहन पर बिहार के सभी वर्गो, धर्मों और जातियों, शोषित पीड़ित लोगों के मन में अपार जागृति पैदा हुई है।

 

  • नोटं- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

*यहाँ क्लिक करके हमारे मोबाईल एप को जरूर डाउनलोड करें** 👇

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mytesta.koshiexpress

 

 

 

 

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close