खगड़िया डीएम अमित कुमार पांडेय ने जनसंवाद कार्यक्रम के तहत तेलिहार गांव पहुंचकर जनता से किया संवाद…
खगड़िया डीएम अमित कुमार पांडेय ने जनसंवाद कार्यक्रम के तहत तेलिहार गांव पहुंचकर जनता से किया संवाद…
- खगड़िया/कोशी एक्सप्रेस/ आज शनिवार 7 अक्टूबर 2023 को बेलदौर प्रखंड के तेलीहार ग्राम में डीएम अमित कुमार पांडेय की अध्यक्षता में जन संवाद स्थापित किया गया। मालूम हो कि जन संवाद कार्यक्रम के माध्यम से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया और उनसे सुझाव और प्रतिक्रिया प्राप्त किया गया। जन संवाद में जिलाधिकारी खगड़िया द्वारा लोगों को सरकार की 44 विभागों के द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में संबंधित अधिकारी के माध्यम से जानकारियों उपलब्ध करवाई गई।
जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि जन संवाद का मुख्य उद्देश्य समाज के सभी वर्गों एवम स्थानीय जनप्रतिनिधियों/ युवा वर्ग/ महिला वर्ग/ सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक रूप से पिछड़े एवं कमजोर वर्गों / दिव्यांगजनों की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए सरकार की विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में आम जनों को जानकारी प्रदान करते हुए इस संबंध में सुझाव एवं प्रतिक्रिया प्राप्त कर उसका निराकरण करना है। जिला पदाधिकारी ने संबोधित करते हुए कहा ” आमजन के लिए सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही है यदि स्थानीय स्तर पर आपकी बात पदाधिकारियों /कर्मियों द्वारा नहीं सुने जाने की स्थिति में अनुमंडल कार्यालय में लिखित रूप में अपना आवेदन देकर समस्या का समाधान पा सकते हैं । व्यक्तिगत अथवा सामूहिक समस्याओं से प्रशासन को आप अवगत कराएं, समस्याओं के निदान हेतु प्रशासन आपकी सेवा में सदैव तत्पर है । स्थानीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से जन-जन तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा।उपस्थित आमजनों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की संबंधित पदाधिकारियों द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई तथा उन्हें योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। जन संवाद के तहत जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने अपने विभाग के द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं विभिन्न योजनाओं जिसमें स्वास्थ्य, आवास योजना, सड़क ,विद्युत विभाग, शिक्षा विभाग, पेंशन योजना, उत्पाद विभाग, मत्स्य, कल्याण विभाग,ग्रामीण कार्य विभाग, कृषि विभाग, सहकारिता विभाग पीएचईडी, बैंकिंग, महिला सुरक्षा आदि मुख्य रूप से शामिल हैं,के बारे में अवगत कराया गया। पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय द्वारा महिलाओं की सुरक्षा हेतु महिला हेल्प डेस्क, साइबर फ्रॉड की शिकायत निदान के लिए साइबर थाना संचालित होने की जानकारी दी गई तथा इसके बारे में स्थानीय नागरिकों और जन प्रतिनिधियों को अवगत कराये।वहीं जन संवाद कार्यक्रम की अगली कड़ी में उपस्थित ग्रामीणों ने बताया कि मुख्य समस्या कोशी कटाव से प्रभावित लोगों को पर्चा की आवश्यकता, गैर मजूरवा जमीन का रैयतीकरण, उपस्वास्थ्य केंद्र के निर्माण की गति को तीव्र करना,स्वच्छता कर्मी का मानदेय, गैर मजूरवा जमीन की बिक्री नहीं होने एवम रशीद नही काटने की शिकायत,मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने में काफी विलंब लगना,पंचायत सरकार भवन निर्माण की धीमी गति, बिजली की 11000 बोल्ट तार के छत से गुजरने ,पंचायत सरकार भवन तक सड़क के जर्जर होने की भी शिकायत की गई।कोशी कटाव पीड़ित वाले को पर्चा की मांग की गई।बकरी पालन योजना , मुख्यमंत्री परिवहन योजना ,नल जल योजना संबंधी समस्याओं की तरफ भी ध्यान आकृष्ट किया।
इसपर जिला पदाधिकारी द्वारा अंचल अधिकारी बेलदौर को निर्देश दिया गया कि पर्चा के संबंध में जांच कर कार्यवाही करेंगे।जन्म मृत्यु प्रमाण के लिए बीडीओ को एक सप्ताह में सारी व्यवस्था करने का निर्देश दिया।पेंशन योजना का लाभ जिनको नही मिल रहा है उनको आवेदन देने कहा गया। जिला पदाधिकारी ने यह भी बताया कि 2016 से पूर्व पेंशन राशि कैश में दिया जाता था, उसमे काफी गड़बड़ी होती थी,अब सारा ऑनलाइन हो गया है।इसी संदर्भ में जिलाधिकारी ने बताया कि जनता दरबार में या लोक शिकायत की द्वितीय अपील में जमीन विवाद के ही 70 परसेंट मामला आते हैं,जिसमे दाखिल खारिज का मामला अधिक रहता है। लोगों को बताया कि यदि वो इधर उधर न जा कर प्रत्यक्ष रूप से सक्षम प्राधिकार के पास जाएं तो उनकी समस्या का शीघ्र निष्पादन संभव होगा। उनका द्वारा बताया गया कि यदि दाखिल खारिज अस्वीकृति का मामला है तो सीधे भूमि सुधार उपसमाहर्ता के न्यायालय जाएं और यदि इसी प्रकार जमाबंदी में सुधार का मामला है तो अपर समाहर्ता के न्यायालय में केस दायर करें।
जन संवाद की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए अपर समाहर्ता महोदय द्वारा बताया गया कि1903 के बाद पहली बार भूमि के सर्वे का कार्य किया जा रहा है,लगान रशीद को अब कहीं से भी ऑनलाइन कटवाया जा सकता है।म्यूटेशन भी ऑनलाइन हो गया है।
अंत में जिला पदाधिकारी द्वारा मीडिया के लोगों से रू बरु हुए तथा उनके सवालों का जवाब दिया गया।
इस जन संवाद के अवसर पर उप विकास आयुक्त,अपर समाहर्ता,अपर समाहर्ता लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी,जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला परिवहन अधिकारी ,सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, जिला शिक्षा पदाधिकारी, पीएचईडी के अभियंता, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी अनुमंडल पदाधिकारी गोगरी, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी खगड़िया एवम जिला स्तरीय सभी पदाधिकारी, वरीय उपसमाहर्ता, प्रखंड विकास पदाधिकारी, राजस्व अधिकारी के साथ काफी संख्या में महिलायें, पुरूष आदि उपस्थित थे।
अनुमंडल, प्रखंड एवं पंचायत स्तरीय पदाधिकारियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
*साथ ही जनसंवाद कार्यक्रम अनुमंडल पदाधिकारी गोगरी द्वारा चोढ़ली पंचायत में प्रखंड विकास पदाधिकारी गोगरी द्वारा बोरना पंचायत, प्रखंड विकास पदाधिकारी परबत्ता द्वारा माधोपुर पंचायत, प्रखंड विकास पदाधिकारी चौथम द्वारा मध्य बोरने पंचायत, प्रखंड विकास पदाधिकारी मानसी द्वारा द्वारा पूर्वी ठठा पंचायत, प्रखंड विकास पदाधिकारी अलौली द्वारा द्वारा गौड़ाचक पंचायत, प्रखंड विकास पदाधिकारी खगड़िया द्वारा गौड़ाशक्ति पंचायत में भी किया गया*
- नोटं- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*यहाँ क्लिक करके हमारे मोबाईल एप को जरूर डाउनलोड करें** 👇
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mytesta.koshiexpress