
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर जदयू नेताओं ने किया श्रद्धांजलि अर्पित…
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर जदयू नेताओं ने किया श्रद्धांजलि अर्पित…
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ कचहरी रोड स्थित जदयू कार्यालय के कर्पूरी सभागार में बुधवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती मनाई गई। जिसमें मौजूद जदयू के जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल समेत जदयू नेताओं ने उनके तेलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए नमन किया। मौके पर जदयू जिला अध्यक्ष ने कहा कि वाजपेई जी उच्च कोटि के चिंतक विचारक और महान राजनेता थे। जिन्होंने देश को आर्थिक रूप से मजबूती दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि अटल जी देश के लाखों कर्मचारियों का पेंशन बंद करवा करके देश के कोष को मजबूत करने का काम किया।
सदर प्रखंड जनता दल यूनाइटेड खगड़िया के अध्यक्ष राम प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में प्रखंड के बछौता, भदास उत्तरी एवं भदास दक्षिणी पंचायत में जदयू की पंचायत स्तरीय समीक्षा बैठक की गई।बैठक में बतौर मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने पंचायत कार्यकारिणी कमेटी एवं बूथ कमेटी की समीक्षा करते हुए कमेटी के सदस्यों से रूबरू हुए और स्थानीय स्तर पर समस्याओं को सुने तथा समाधान के लिए कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया। श्री मंडल ने बैठक को संबोधित करते हुए बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में किए गए तमाम विकास कार्यों की जमकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि बिहार और नीतीश कुमार एक दूसरे के पूरक हैं। संपूर्ण बिहार नीतीश कुमार के परिवार हैं। जिला अध्यक्ष ने कहा कि खंडहर और बदहाल बिहार को नीतीश कुमार अपने समाजवादी और सामाजिक न्याय के पुरोधा आदर्श भारतीय संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर, जननायक कर्पूरी ठाकुर, लोकनायक जय प्रकाश नारायण एवं डॉक्टर लोहिया जैसे महापुरुषों के विचारधारा को अपनाकर बिहार के पिछड़े- कमजोर और अंतिम पायदान में खड़े व्यक्तियों को सामाजिक आर्थिक और राजनीतिक स्तर पर मजबूत करते हुए समाज के मुख्य धारा में लाने का काम किए हैं। आज भ्रष्टाचार के आरोपी पकड़े जा रहे हैं। वैसे आरोपी को जेल भेजा जा रहा है। समझिए सुशासन की राज में कोई भ्रष्टाचारी और कोई अपराधी बच नहीं सकता है। भले ही 2005 से पहले जंगल राज में लोग मस्ती कर लिए हैं। लेकिन आज कानून का राज है। हर वर्ग के लोगों को सम्मान मिल रहा है। महिलाओं समेत हर वर्ग के लोगों की सुरक्षा और विकास तरक्की की जा रही है। बावजूद कुछ इधर-उधर भटके हुए लोग नीतीश कुमार के व्यक्तित्व और उनके कामों पर उंगली उठा रहे हैं जो बिल्कुल हास्यास पद है। बिहार काफी बदला है, काफी डेवलप किया है। शिक्षा , स्वास्थ्य चिकित्सा सड़क,पुल- पुलिया,बिजली, पेयजल, हर घर नल का जल,बालक- बालिका पोशाक योजना मुख्यमंत्री साइकिल योजना, महिला आरक्षण महिला सशक्तिकरण,कृषि क्षेत्र में आधुनिकीकरण आदि नीतीश मॉडल विकास कार्यों को देश और दुनिया अपना रही है। आने वाले 2025 के विधानसभा चुनाव में जनता दल यूनाइटेड अपने सहयोगियों के साथ अर्थात एनडीए के साथ एक बार फिर से बिहार में भारी बहुमत से जीत हासिल करेगी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में सरकार बनायेगी।
खगड़िया विधान सभा प्रभारी बीरेंद्र कुमार सिंहव प्रखंड अध्यक्ष रामप्रकाश सिंह ने अपने संबोधन में जदयू की मजबूती पर बोल दिया उन्होंने कहा 2025 फिर से नीतीश का नारा हमलोग एक साथ मिलकर बुलंद करेंगे।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष रामविलास महंतों, उमेश सिंह पटेल, हर्षवर्धन कुमार, राजवर्धन कुमार, जिला महासचिव राजीव रंजन, मानसी प्रखंड अध्यक्ष राजनीति प्रसाद सिंह,सम्राट सिंह कुशवाहा,अनुज कुमार शर्मा,युवा प्रखण्ड अध्यक्ष जय जय राम, नरेश कुमार, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ प्रखंड अध्यक्ष नीलकमल सिंह पटेल, पंचायत अध्यक्ष संजय कुमार, मंटु साह,घनश्याम महतो,योगेंद्र रजक,केदार शर्मा,रणजीत गोस्वामी,गोपी साह,मिथुन कुमार, इंद्रा देवी,हीरामणि देवी,अनिरुद्ध पटेल सहित दर्जनों साथी उपस्थित थे।
- नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*यहाँ क्लिक करके हमारे मोबाईल एप को जरूर डाउनलोड करें** 👇
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mytesta.koshiexpress
*यहाँ क्लिक करके हमारे मोबाईल एप को जरूर डाउनलोड करें** 👇
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mytesta.koshiexpress