खगड़िया: डीएम अमित कुमार पांडे व एसपी चंदन कुमार कुशवाहा ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का लिया जायजा…साथ ही बाढ़ राहत कार्यों का किया निरीक्षण…

खगड़िया: डीएम अमित कुमार पांडे व एसपी चंदन कुमार कुशवाहा ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का लिया जायजा…साथ ही बाढ़ राहत कार्यों का किया निरीक्षण…

खगड़िया/कोशी एक्सप्रेस/ आज शनिवार को डीएम अमित कुमार पांडे, एसपी चंदन कुमार कुशवाहा दल बल के साथ गोगरी पहुंचे. बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की. बता दें कि गंगा और गंडक में पिछले छह दिनों से जलस्तर बढ़ने के बाद घरों में पानी घुस गया है.

मालूम हो कि गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि के मद्देनजर सभी संबंधित एजेंसी सतर्क है तथा खगड़िया जिला प्रशासन द्वारा लगातार स्थिति का अनुश्रवण किया जा रहा है। जिला, अनुमंडल, अंचल एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को भी लगातार क्षेत्र में रहकर प्रभावितों तक आवश्यकता के अनुसार सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। प्रभावित अंचलों में राहत एवं बचाव कार्य सुचारू रूप से संचालित करने के लिए नोडल पदाधिकारियों की भी प्रतिनियुक्ति की गई है, जो अपने-अपने आवंटित अंचलों में सभी कार्यों का पर्यवेक्षण एवं अनुश्रवण कर रहे हैं। बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के कार्यपालक अभियंताओं को संबंधित नदियों के जलस्तर का अपडेट लेते रहने एवं तटबंधों की सतत निगरानी करने तथा पथ निर्माण विभाग एवं ग्रामीण कार्य विभाग के अभियंताओं को भी प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर अपने विभाग से संबंधित कार्यों के अनुश्रवण का निर्देश दिया गया है।

  • नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

*यहाँ क्लिक करके हमारे मोबाईल एप को जरूर डाउनलोड करें** 👇

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mytesta.koshiexpress

*यहाँ क्लिक करके हमारे मोबाईल एप को जरूर डाउनलोड करें** 👇

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mytesta.koshiexpress

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close