
‘नीतीश सेतु’ बिहार के विकास की ऐतिहासिक उपलब्धि… नामकरण से नीतीश कुमार के योगदान को मिला सम्मान : स्मिता सिन्हा
‘नीतीश सेतु’ बिहार के विकास की ऐतिहासिक उपलब्धि…
नामकरण से नीतीश कुमार के योगदान को मिला सम्मान : स्मिता सिन्हा
सहरसा/ कौशी एक्सप्रेस /‘नीतीश सेतु’ के लोकार्पण को बिहार के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए बिहार राज्य परिषद सदस्य एवं जदयू की प्रदेश सचिव श्रीमती स्मिता सिन्हा ने एनडीए सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस सेतु का नामकरण पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम पर किया जाना उनके नेतृत्व में बिहार में हुए ऐतिहासिक विकास कार्यों और आधारभूत संरचना के विस्तार के प्रति सम्मान का प्रतीक है।
श्रीमती सिन्हा ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने सड़क, पुल-पुलियों और संपर्क व्यवस्था के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। राज्य में पुलों एवं सड़कों के निर्माण से आवागमन सुगम हुआ है और दूर-दराज के इलाकों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने में बड़ी मदद मिली है।
उन्होंने कहा कि ‘नीतीश सेतु’ केवल आवागमन का एक साधन नहीं, बल्कि बिहार की विकास यात्रा, दूरदर्शी सोच और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में हुए बदलावों का प्रतीक है। यह सेतु आने वाली पीढ़ियों को बिहार के विकास में नीतीश कुमार के योगदान की याद दिलाता रहेगा।
उन्होंने इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई देते हुए कहा कि यह पहल अभिनंदनीय और प्रशंसनीय है। यह सेतु राज्य की कनेक्टिविटी को मजबूत करने के साथ सामाजिक एवं आर्थिक विकास को भी नई गति प्रदान करेगा।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




