खून के रिश्ते से बढ़कर मानवता का रिश्ता… BRD Foundation के तीन रक्तवीरों ने रक्तदान कर बचाई दो घायलों की जान… पेश की मानवता की मिसाल : रौशन कुमार, अधिवक्ता

खून के रिश्ते से बढ़कर मानवता का रिश्ता… BRD Foundation के तीन रक्तवीरों ने रक्तदान कर बचाई दो घायलों की जान… पेश की मानवता की मिसाल : रौशन कुमार, अधिवक्ता

खगड़िया/कौशी एक्सप्रेस। मानवता की सेवा और जरूरतमंदों की मदद के संकल्प के साथ BRD Foundation के सक्रिय सदस्यों ने 17 नवंबर 2026 को सड़क दुर्घटना में घायल दो पीड़ितों के लिए तीन यूनिट रक्तदान कर सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की। रक्त प्राप्त करने वालों में धुसमुरी विशनपुर निवासी वैष्णवी कुमारी एवं माड़र निवासी मो. नौशाद शामिल हैं। फाउंडेशन के इस प्रयास से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में मदद मिली और पीड़ित परिवारों के चेहरों पर राहत एवं खुशी देखने को मिली।

इस पुनीत कार्य में फाउंडेशन के रक्तवीर सिंटू कुमार, मो. अजहरुद्दीन एवं मो. इमरान ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। रक्तदान के बाद तीनों रक्तवीरों ने युवाओं से आगे आकर नियमित रक्तदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि रक्तदान से न केवल जरूरतमंदों की जिंदगी बचाने में मदद मिलती है, बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना भी मजबूत होती है।

इस अवसर पर BRD Foundation के सक्रिय सदस्य एवं अधिवक्ता रौशन कुमार ने कहा कि पिछड़ा क्षेत्र विकास फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य समाज में, विशेषकर युवाओं के बीच, जन-जागरूकता बढ़ाना और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में सहयोग करना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति चिंताजनक है। ऐसे में फाउंडेशन युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए लगातार प्रेरित कर रहा है।

वहीं, फाउंडेशन के सक्रिय सदस्य मो. आदिल, प्रिंस कुमार, संजीत कुमार, राहुल कुमार, प्रवीण कुमार, अमित कुमार एवं गौरव कुमार ने संयुक्त रूप से नियमित रक्तदान को समाज और मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। उन्होंने भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक एवं जनहितकारी कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

रक्तदान के इस प्रयास के लिए पीड़ित परिवारों ने BRD Foundation के सभी सक्रिय सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। फाउंडेशन के सदस्यों ने संदेश दिया कि रक्तदान केवल सामाजिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद को जीवनदान देने का एक अनमोल माध्यम है।

 

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close