खगड़िया: समाहरणालय परिसर में डीएम का औचक निरीक्षण…साफ-सफाई व कार्यालय व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश…

खगड़िया: समाहरणालय परिसर में डीएम का औचक निरीक्षण…साफ-सफाई व कार्यालय व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश…
खगड़िया /कौशी एक्सप्रेस/ आज बुधवार 7 अक्टूबर को जिलाधिकारी विक्रम विरकर ने समाहरणालय परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालयों की कार्यप्रणाली, साफ-सफाई एवं अभिलेखों के रख-रखाव का जायजा लिया।
मालूम हो कि निरीक्षण के क्रम में विधि शाखा, अभिलेखागार, जिला पंचायती राज कार्यालय, जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, जिला अभियोजन कार्यालय, जिला आरटीपीएस कार्यालय, जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय, स्थापना शाखा, नजारत शाखा, जिला आपूर्ति कार्यालय, नीलाम शाखा सहित अन्य कार्यालयों का निरीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी ने कार्यालय परिसर में साफ-सफाई, कार्यालयों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, फाइलों एवं अभिलेखों के सुरक्षित व व्यवस्थित संधारण तथा कार्यालय सामग्री के उचित रख-रखाव पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। साथ ही आगंतुकों के बैठने के लिए समुचित एवं सुविधाजनक व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को अपने-अपने दायित्वों का ससमय और पूर्ण जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने तथा कार्यालय व्यवस्था को स्वच्छ, बेहतर एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने का निर्देश दिया।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close