खगड़िया: बलुआही बस स्टैंड समीप स्थित नवदीप हॉस्पिटल में मंगलवार 11 अगस्त 2026 को लगेगा मेगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर….

खगड़िया: बलुआही बस स्टैंड समीप स्थित नवदीप हॉस्पिटल में मंगलवार 11 अगस्त 2026 को लगेगा मेगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर….

खगड़िया / कौशी एक्सप्रेस/ बलुआही बस स्टैंड समीप स्थित नवदीप हॉस्पिटल में आगामी मंगलवार 11 अगस्त 2026 को को एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में विभिन्न रोगों से पीड़ित मरीजों की विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क जांच एवं परामर्श किया जाएगा।
अस्पताल के संस्थापक डॉ. कुमार नवदीप (एमबीबीएस, एमडी–एनेस्थीसिया, क्रिटिकल केयर एवं पेन फिजिशियन, डायबिटीज़ एवं जनरल फिजिशियन) ने बताया कि शिविर में डायबिटीज़, उच्च रक्तचाप, दर्द संबंधी समस्याएं, सामान्य रोगों सहित अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों की जांच कर उचित चिकित्सकीय सलाह दी जाएगी।
वहीं डॉ. एस. सौगात (बीडीएस, डेंटल सर्जन) द्वारा दांतों की जांच, रूट कैनाल, मसूड़ों के रोग, दांतों में दर्द तथा अन्य दंत समस्याओं से पीड़ित मरीजों का निःशुल्क परामर्श एवं जांच की जाएगी।
डॉ. कुमार नवदीप एवं डॉ. एस. सौगात ने संयुक्त रूप से कहा कि उनका उद्देश्य खगड़िया एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों को आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने आमजनों से अपील की कि वे आगामी मंगलवार को आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर में पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सकों की सलाह का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि समय पर जांच एवं उचित उपचार से कई गंभीर बीमारियों की पहचान प्रारंभिक अवस्था में ही हो सकती है, जिससे बेहतर इलाज संभव होता है।
उन्होंने बताया कि नवदीप हॉस्पिटल में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को ₹5 लाख तक के कैशलेस इलाज की सुविधा उपलब्ध है। अस्पताल में आईसीयू, एनआईसीयू, पीआईसीयू, अत्याधुनिक लैब, एक्स-रे, ईसीजी, 24×7 इमरजेंसी सेवा, डेंटल सर्जरी, ईएनटी, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी, गायनाकोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स, पीडियाट्रिक्स, जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जरी सहित अनेक विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई जा रही हैं। अस्पताल प्रबंधन ने अधिक से अधिक लोगों से इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने की अपील की।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close