
खगड़िया: कांग्रेस में शामिल हुए युवा नेता नीलेश यादव… बोले— राहुल गांधी के हाथों को करेंगे मजबूत
खगड़िया: कांग्रेस में शामिल हुए युवा नेता नीलेश यादव… बोले— राहुल गांधी के हाथों को करेंगे मजबूत

खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ कांग्रेस के संगठन विस्तार अभियान के तहत खगड़िया कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. चंदन यादव ने युवा नेता नीलेश यादव को पार्टी की सदस्यता दिलाकर उनका स्वागत किया।
सदस्यता ग्रहण करने के बाद नीलेश यादव ने कहा कि वह कांग्रेस की विचारधारा से प्रेरित होकर पार्टी से जुड़े हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि संगठन की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के हाथों को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर खगड़िया कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. चंदन यादव ने कहा कि कांग्रेस लगातार युवाओं को संगठन से जोड़ने का कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि नीलेश यादव के पार्टी में शामिल होने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में मजबूती मिलेगी।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




