खगड़िया राजद जिलाध्यक्ष मनोहर यादव आशीर्वाद देने पहुंचे गाजियाबाद… तेजस्वी यादव के बेटे “इराज लालू यादव” के पहले जन्मदिन समारोह में हुए शामिल…

खगड़िया राजद जिलाध्यक्ष मनोहर यादव आशीर्वाद देने पहुंचे गाजियाबाद… तेजस्वी यादव के बेटे “इराज लालू यादव” के पहले जन्मदिन समारोह में हुए शामिल…

खगड़िया/गाजियाबाद/ कौशी एक्सप्रेस/ राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के पुत्र इराज लालू यादव का पहला जन्मदिन 27 मई को गाजियाबाद में धूमधाम और पारिवारिक माहौल में मनाया गया। यह समारोह लालू प्रसाद यादव की पुत्री रागिनी यादव के आवास ‘रागिनी विला’, सिद्धार्थ विहार, गाजियाबाद में आयोजित किया गया।
इस खास अवसर पर राजद के खगड़िया जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव भी समारोह में शामिल हुए और इराज लालू यादव को प्रथम जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं स्नेहाशीष प्रदान किया। उन्होंने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी एवं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के परिवार को भी बधाई दी।
मनोहर कुमार यादव ने बताया कि यह कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि परिवार का निजी एवं पारिवारिक समारोह था, जिसमें परिवार से जुड़े लोग एवं करीबी अतिथि शामिल हुए।
उन्होंने कहा कि इराज लालू यादव के प्रथम जन्मदिन का अवसर पूरे परिवार के लिए खुशी और उत्साह का क्षण है। ईश्वर से प्रार्थना है कि इराज स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु हों तथा अपने परिवार और समाज का नाम रोशन करें।
जन्मदिन समारोह में परिवारजनों, रिश्तेदारों और आमंत्रित अतिथियों की मौजूदगी रही तथा पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close