खगड़िया में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती…

 

खगड़िया में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती…
खगड़िया /कौशी एक्सप्रेस/ भारतीय जनता पार्टी के सन्हौली मंडल कार्यालय, गौशाला रोड स्थित उत्तरी नगर परिषद में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर बाबा साहेब को नमन किया।
समारोह में उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने देश को मजबूत संविधान देकर सामाजिक न्याय, समानता और लोकतंत्र की मजबूत नींव रखी। उनका जीवन संघर्ष, शिक्षा और अधिकारों की प्रेरणा देता है।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष शुभंकर सुमन उर्फ अनुपम सिंह, महामंत्री प्रवीण कुमार चौरसिया, जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह, कुंदन चौहान, नवीन सिंह, जिला प्रवक्ता डॉ. अरविंद कुमार सिंह, मंडल उपाध्यक्ष महिला विंग रेणु कुमारी, रेखा कुमारी, कोषाध्यक्ष अंकित चंद्रायण सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम का समापन बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने के संकल्प के साथ हुआ।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

 

 

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close