
बिहार भाजपा विधानमंडल दल की कमान सम्राट चौधरी को..समर्थकों में खुशी…NDA सरकार में विकास का नया अध्याय शुरू होगा : संजय खंडेलिया
बिहार भाजपा विधानमंडल दल की कमान सम्राट चौधरी को..समर्थकों में खुशी…NDA सरकार में विकास का नया अध्याय शुरू होगा : संजय खंडेलिया
पटना/ कौशी एक्सप्रेस/ बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने आया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने नई सरकार गठन की दिशा में कदम बढ़ा दिया है। इसी क्रम में भाजपा ने सम्राट चौधरी को बिहार भाजपा विधानमंडल दल का नेता चुन लिया है। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद सम्राट चौधरी के बिहार के नए मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है।
सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाए जाने की खबर से पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी की लहर है। विभिन्न जिलों में भाजपा समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रसन्नता व्यक्त की और इसे बिहार में नई राजनीतिक शुरुआत बताया।
इस अवसर पर बिहार भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय खंडेलिया ने सम्राट चौधरी को बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में बिहार में विकास का नया अध्याय शुरू होगा। उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी एक कर्मठ, ऊर्जावान और जनहितैषी नेता हैं, जो राज्य को नई दिशा देने की क्षमता रखते हैं।
संजय खंडेलिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं NDA सरकार के नेतृत्व में बिहार में विकास योजनाओं को नई गति मिलेगी। युवाओं को रोजगार, किसानों को मजबूती, महिलाओं को सशक्तिकरण तथा गरीबों के कल्याण के लिए प्रभावी कार्य किए जाएंगे।
उन्होंने विश्वास जताया कि नई सरकार बिहार में सुशासन, पारदर्शिता और तेज विकास का नया मॉडल प्रस्तुत करेगी। साथ ही उन्होंने सम्राट चौधरी के सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं भी दीं।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




