बिहार के चर्चित शिक्षक नेता मनीष कुमार सिंह को IIP में राष्ट्रीय प्रधान महासचिव की बड़ी जिम्मेदारी… तेजस्वी यादव समेत कई दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में हुआ ऐलान
बिहार के चर्चित शिक्षक नेता मनीष कुमार सिंह को IIP में राष्ट्रीय प्रधान महासचिव की बड़ी जिम्मेदारी… तेजस्वी यादव समेत कई दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में हुआ ऐलान
पटना-खगड़िया/कौशी एक्सप्रेस/ आज रविवार को इंडियन इन्क्लूसिव पार्टी (IIP) के स्थापना दिवस के अवसर पर राजधानी पटना स्थित बापू सभागार में आयोजित भव्य समारोह में बिहार के चर्चित शिक्षक नेता मनीष कुमार सिंह को पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व में बड़ी जिम्मेदारी देते हुए राष्ट्रीय प्रधान महासचिव नियुक्त किया गया। यह घोषणा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर आईपी गुप्ता द्वारा की गई।

कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव तथा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य की उपस्थिति भी रही। समारोह के दौरान मनीष कुमार सिंह ने मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों का स्वागत चांदी का मुकुट, प्रतीकात्मक तलवार एवं अंगवस्त्र भेंट कर किया। राष्ट्रीय प्रधान महासचिव की जिम्मेदारी मिलने के बाद मनीष कुमार सिंह ने मंच से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर आईपी गुप्ता, तमाम पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा से खरा उतरेंगे तथा गरीबों और पिछड़ों की लड़ाई अंतिम सांस तक लड़ते रहेंगे।

मनीष कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी मिलने पर बिहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और तेलंगाना समेत कई राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों, जिलाध्यक्षों और पार्टी पदाधिकारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। वहीं उनके समर्थकों द्वारा फोन और सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार शुभकामनाओं का सिलसिला जारी है।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*