
खगड़िया सहित कई जिलों में राशन की कमी और गुणवत्ता का मुद्दा संसद में उठा…सांसद राजेश वर्मा ने दिया अहम सुझाव…
खगड़िया सहित कई जिलों में राशन की कमी और गुणवत्ता का मुद्दा संसद में उठा…सांसद राजेश वर्मा ने दिया अहम सुझाव…
खगड़िया/कौशी एक्सप्रेस प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत देशभर में लगभग 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। लेकिन बिहार के खगड़िया समेत कई जिलों से राशन की मात्रा में कमी और गुणवत्ता को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं।
खगड़िया के सांसद राजेश वर्मा ने इस गंभीर मुद्दे को लोकसभा में उठाते हुए सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया। उन्होंने बताया कि जब वे अपने क्षेत्र में आम लोगों के बीच पहुंचे, तो उपभोक्ताओं ने शिकायत की कि उन्हें निर्धारित 5 किलो के बजाय कई जगहों पर केवल 4 किलो ही राशन मिल रहा है।
सांसद ने कहा कि जब इस मामले की समीक्षा डीलरों से की गई, तो यह तथ्य सामने आया कि उन्हें गोदाम से ही कम मात्रा में अनाज उपलब्ध कराया जा रहा है, जिसके कारण वे उपभोक्ताओं को पूरा राशन देने में असमर्थ हैं। इसके साथ ही कई जगहों पर राशन की गुणवत्ता पर भी सवाल उठ रहे हैं।
सांसद राजेश वर्मा ने सदन में सुझाव देते हुए कहा कि बिचौलियों की भूमिका समाप्त करने के लिए एफसीआई गोदाम से सीधे 5 किलोग्राम के पैकेट में राशन डीलरों तक पहुंचाया जाए, ताकि सभी लाभार्थियों को निर्धारित मात्रा में और बेहतर गुणवत्ता का अनाज मिल सके।
उन्होंने कहा कि यह देश की सबसे बड़ी कल्याणकारी योजनाओं में से एक है, इसलिए इसकी पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




