खगड़िया: राजेंद्र चौक के पंचमुखी हनुमान मंदिर में ध्वजारोहण, नवमी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़…
खगड़िया: राजेंद्र चौक के पंचमुखी हनुमान मंदिर में ध्वजारोहण, नवमी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़…
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ आज रामनवमी के पावन अवसर पर राजेंद्र चौक स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में चैती दुर्गा पूजा के अवसर पर पूरे विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ ध्वजारोहण कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं भाईचारे के माहौल में संपन्न हुआ। जिले के विभिन्न कोनों से आए ध्वज का ध्वजारोहण मंदिर के पुजारी शंभू नाथ ठाकुर द्वारा विधिवत किया गया।
वहीं नवमी के पावन अवसर पर मां दुर्गा को प्रसाद अर्पित करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं की अधिक संख्या के कारण व्यवस्था बनाए रखने में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

मंदिर परिसर में समिति द्वारा कन्या पूजन का भी आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। नवमी होने के कारण जिले भर से भक्तजन पहुंचकर मां की पूजा-अर्चना करते नजर आए।
भीड़ अधिक होने के चलते समिति के सदस्य अमित कुमार प्रिंस, भूषण यादव, मुकेश यादव, सोनू कुमार, कुणाल यादव, गोलू कुमार, सदानंद यादव, कुंदन यादव एवं प्रेम यादव व्यवस्था संभालने में काफी व्यस्त दिखे।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*