दो दिवसीय मां कात्यायनी महोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ…जिलाधिकारी नवीन कुमार, एसपी राकेश कुमार समेत गणमान्य लोगों ने दीप प्रज्जवलित कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ…

दो दिवसीय मां कात्यायनी महोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ…जिलाधिकारी नवीन कुमार, एसपी राकेश कुमार समेत गणमान्य लोगों ने दीप प्रज्जवलित कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ…

खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ आज बुधवार 25 मार्च को जिले के सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ स्थल मां कात्यायनी स्थान में दो दिवसीय कात्यायनी महोत्सव का शुभारंभ जिलाधिकारी नवीन कुमार, एसपी राकेश कुमार समेत अन्य अधिकारियों व न्यास समिति के सदस्यों ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्जवलित कर किया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि मां कात्यायनी महोत्सव का शुभारंभ जिले के लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष कात्यायनी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। सर्वप्रथम इस अवसर पर जिले के स्थानीय कलाकारों द्वारा भजन प्रस्तुत किया गया। गायक राजकुमार पोद्दार द्वारा माता के भजन से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। तत्पशचात राज्य स्तरीय रवि आनंद स्टार नाइट द्वारा माता का जागरण व माता की झांकी प्रस्तुत किया गया। गायिका सोनियां सिंह, गायक रवि आनंद, गौरव ठाकुर व कल्यना मंडल द्वारा एक से बढ़कर एक माता रानी की भजन प्रस्तुत किए गए। इस मौके पर एसडीपीओ मुकुल रंजन, बीडीओ रंजीत कुमार सिंह, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी घनश्याम कुमार, बीपीआरओ प्रमथ मयंक, कात्यायनी न्यास समिति के उपाध्यक्ष युवराज शंभु, कोषाध्यक्ष प्रतिनिधि भवेश कुमार सन्नी, न्यास समिति सदस्य ललन यादव,त्रिभुवन कुमार,सरपंच विनोद यादव,मुरली यादव, धीरेंद्र यादव, भानुप्रताप सिंह, जदयू नेता राजेश सिंह समेत सैकड़ों श्रद्धालुगण मौजूद थे।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

 

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close