
मां कात्यायनी महोत्सव 2026: भक्ति-संस्कृति का महासंगम…26 मार्च को लखबीर सिंह लक्खा के जागरण को लेकर उत्साह चरम पर…जिला प्रशासन की अपील, अधिक से अधिक संख्या में पहुंचें श्रद्धालु…
मां कात्यायनी महोत्सव 2026: भक्ति-संस्कृति का महासंगम…26 मार्च को लखबीर सिंह लक्खा के जागरण को लेकर उत्साह चरम पर…जिला प्रशासन की अपील, अधिक से अधिक संख्या में पहुंचें श्रद्धालु
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर खगड़िया में आयोजित मां कात्यायनी महोत्सव 2026 को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। जिला प्रशासन खगड़िया एवं मां कात्यायनी धार्मिक न्यास समिति के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय भव्य आयोजन किया जा रहा है, जिसमें भक्ति, संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति होगी। मालूम हो कि ऊर्जावान जिलाधिकारी नवीन कुमार की विशेष पहल पर इस धार्मिक आयोजन को सांस्कृतिक पहचान देने के उद्देश्य से एक भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें भक्ति, संगीत और परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।

महोत्सव के अंतर्गत 25 मार्च 2026 (चैत्र नवरात्रि सप्तमी) एवं 26 मार्च 2026 (अष्टमी) को मां कात्यायनी स्थल पर संध्या 5:30 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। इस दौरान स्थानीय कलाकारों द्वारा माता के भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर किया जाएगा।
पहले दिन 25 मार्च को संध्या 7 बजे से रवि आनंद स्टार नाइट-शो के माध्यम से माता का जागरण किया जाएगा, जो देर रात तक श्रद्धालुओं को भाव-विभोर करेगा।
वहीं महोत्सव का मुख्य आकर्षण 26 मार्च को होगा, जब देश के सुप्रसिद्ध भजन गायक श्री लखबीर सिंह लक्खा अपनी टीम के साथ संध्या 7 बजे से भव्य माता का जागरण प्रस्तुत करेंगे। मालूम हो कि लखबीर सिंह लक्खा देश के सुप्रसिद्ध भजन गायक हैं, जो अपनी दमदार आवाज़ और भावपूर्ण प्रस्तुतियों के लिए पूरे भारत में जाने जाते हैं। उन्होंने माता रानी, भगवान शिव, हनुमान जी और अन्य देवी-देवताओं के अनेक भजन गाकर भक्तों के दिलों में खास जगह बनाई है।
लखबीर सिंह लक्खा का नाम खासकर माता के जागरण कार्यक्रमों से जुड़ा हुआ है। उनके भजनों में ऐसी ऊर्जा और श्रद्धा होती है कि श्रोता स्वतः ही भक्ति में डूब जाते हैं। “ओ शेरांवाली माता”, “जय माता दी बोलो” जैसे उनके भजन देशभर में बेहद लोकप्रिय हैं और जागरण कार्यक्रमों की पहचान बन चुके हैं।
वे कई वर्षों से देश के विभिन्न हिस्सों में धार्मिक आयोजनों, महोत्सवों और भजन संध्याओं में अपनी प्रस्तुति देते आ रहे हैं। उनकी टीम के साथ होने वाला लाइव जागरण भव्य और आकर्षक होता है, जिसमें संगीत, लाइटिंग और मंच सज्जा का विशेष ध्यान रखा जाता है।
लखबीर सिंह लक्खा की खासियत यह है कि वे अपनी गायकी से न सिर्फ मनोरंजन करते हैं, बल्कि लोगों के मन में भक्ति और आध्यात्मिकता की भावना भी जागृत करते हैं। यही वजह है कि उनके कार्यक्रमों में हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ते हैं और पूरी रात भक्ति रस में सराबोर रहते हैं।
आज भी वे भजन संगीत की दुनिया में एक मजबूत और लोकप्रिय पहचान बनाए हुए हैं और उनके कार्यक्रमों का इंतजार श्रद्धालु बेसब्री से करते हैं। बताया जाता है कि कि इस वर्ष महोत्सव को और भी भव्य एवं आकर्षक बनाने की विशेष तैयारी की गई है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सुरक्षा, यातायात, प्रकाश व्यवस्था एवं साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव न सिर्फ धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता का भी प्रतीक है।
उन्होंने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मां कात्यायनी का आशीर्वाद प्राप्त करें और आयोजन को सफल बनाएं।
आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है और श्रद्धालु बेसब्री से इस भव्य महोत्सव का इंतजार कर रहे हैं।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




