भारत की दो महान् विभूतियों की गांधी-शास्त्री जयंती मनाते हुए स्वराज इंडिया ने मनाया पांचवा स्थापना दिवस-बिप्लव रणधीर

भारत की दो महान् विभूतियों की गांधी-शास्त्री जयंती मनाते हुए स्वराज इंडिया ने मनाया पांचवा स्थापना दिवस- बिप्लव रणधीर.. भारत की दो महान् विभूतियों की गांधी-शास्त्री जयंती मनाते हुए स्वराज इंडिया ने मनाया पांचवा स्थापना दिवस-बिप्लव रणधीर खगड़िया/ कोशी एक्सप्रेस/ आज  2 अक्टूबर को स्वराज इण्डिया पार्टी ने अपना स्थापना दिवस और देश की दो महान विभूतियों महात्मा गाँधी और लाल बहादुर शास्त्री का जयंती समारोह मनाया |स्वराज इण्डिया के जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में पार्टी का पांचवां स्थापना वर्ष एवं गाँधी शास्त्री जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित कर स्वराज संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया| भारत की दो महान् विभूतियों की गांधी-शास्त्री जयंती मनाते हुए स्वराज इंडिया ने मनाया पांचवा स्थापना दिवस-बिप्लव रणधीरकार्यक्रम का संचालन करते हुए पार्टी के जिला प्रवक्ता बिप्लव रणधीर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी के मिशन एवं विजन को देश की वर्तमान राजनितिक, सामाजिक स्थिति एवं परिस्थितियों के परिप्रेक्ष्य में अन्य राजनितिक सामाजिक संगठनों से बेहतर एवं अनूठा बताते हुए कहा कि यह एक मात्र संगठन है जो आज के दौर में भी बापू के बताये मार्ग पर चल रहा है | कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व राष्ट्रिय कार्यसमिति सदस्य गौतम गुप्ता ने बापू के जीवन दर्शन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा की आज के बेरोजगारी के दौर में बापू का कुटीर उद्योग एवं हस्तशिल्प, लोगों को मार्ग दिखाता है | प्रदेश उपाध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने लाल बहादुर शास्त्री के दिए गए नारे जय जवान जय किसान को उल्लेखित करते हुए आज किसानो के हालत पर वर्तमान सरकार को कठघरे में खड़ा किया | जिला सचिव चन्दन कुमार ने बापू एवं शास्त्री के सम्पूर्ण जीवन को अनुकरणीय बताते हुए पार्टी के पांचवे वर्षगाँठ पर पार्टी के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा करते हुए कहा कि निकट भविष्य में पार्टी अपने सभी अनुषांगिक संगठनों एवं मूल संगठन का सभी प्रखंडों में पुनर्गठन एवं जिले के प्रत्येक गांव तक विस्तार करने जा रही है| इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जय किसान आन्दोलन के जिला संयोजक रहूल्चंद्र ने बापू के पंचायती राज एवं ग्राम स्वराज पर चर्चा करते हुए कहा की आज गाँव में रहने वाली 70 प्रतिशत आबादी किसान है जो आज पुरे देश में अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ने को मजबूर है| कार्यक्रम को यूथ फॉर स्वराज के जिलाध्यक्ष अभिमन्यु, जिला कार्यकारिणी सदस्य अमरीश यादव, यूथ फॉर स्वराज के पूर्व जिलाध्यक्ष अमलेश मौर्यवंशी, वीरेंदर कुमार साह आदि ने भी संबोधित किया | पार्टी के स्थापना दिवस पर बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी के निति सिधान्तों में विश्वास जताया| इस अवसर पर डॉ. महेश साह, ललित कुमार, वरुण कुमार साह, धीरज कुमार, अभिनन्दन पासवान, राकेश रंजन, वीरेंदर कुमार,शुशील कुमार सहित कई कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की|

नोटं- प्रसारित समाचार की  जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से  प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

Live Share Market

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/u602110807/domains/koshiexpressnews.com/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 346

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/u602110807/domains/koshiexpressnews.com/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 75

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/u602110807/domains/koshiexpressnews.com/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 346

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/u602110807/domains/koshiexpressnews.com/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 346

Related Articles

Back to top button
Close
Close