गाँधी जयंती : बापू के संदेशों को हमें आत्मसात् करने की जरुरत है- रणवीर, वार्ड पार्षद

गाँधी जयंती : बापू के संदेशों को हमें आत्मसात् करने की जरुरत है- रणवीर, वार्ड पार्षद…गाँधी जयंती : बापू के संदेशों को हमें आत्मसात् करने की जरुरत है- खगड़िया/कोशी एक्स्प्रेस/ आज 02 अक्टूबर 2021 को गाँधी जयंती के अवसर पर गाँधी पार्क बापू नगर बलुआही में अवस्थित गाँधी जी के प्रतिमा पर गाँधी पार्क के अध्यक्ष महेश्वर प्रसाद सिंह ,उपाध्यक्ष सदानंद सिंह, नगर पार्षद सह कोषाध्यक्ष रणवीर कुमार ,सदस्य नंदन यादव बापू मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक चंद्रमणि मिश्रा ने गाँधी जी के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर माल्यर्पण किया।
बापू मध्य विद्यालय के बच्चों ,शिक्षकों और गाँधी पार्क के सदस्यों द्वारा गाँधी जी के प्रिय भजन रघुपित राघव राजा राम पतित पावन सीता राम गाया गया।
पार्क अध्यक्ष महेष्वर प्रसाद सिंह ने कहा कि आज हमलोग गांधी जी का जयंती मना रहे हैं।हमलोगों को जयंती मनाने के साथ साथ उनके बताये बातों को भी अनुसरण करना होगा।गाँधी जी लोगों को अपने आसपास सफाई रखने के लिए कहा करते थे गाँव स्वक्ष होगा तभी हम स्वस्थय रहेगें।वे अहिंसा के मार्ग पर चलते थे।
नगर पार्षद रणवीर कुमार ने कहा कि हर वर्ष देश में 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती मनाई जाती है। यह बात सही है कि गांधी जी भारत की आजादी की लड़ाई में 1915 से सक्रिय हुए। और आजादी की जंग उसके कई दशकों पहले से चल रही थी। लेकिन गांधी जी की एंट्री ने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में जबरदस्त जान फूंकी। भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में गांधी जी भूमिका ने भारतीय समाज और राष्ट्रीयता को नए सिरे से गढ़ने में मदद की। उनकी अहिंसक नीतियों और नैतिक आधारों ने और अधिक लोगों को आंदोलन से जोड़ा। उन्होंने सभी धर्मों को एकसमान मानने, सभी भाषाओं का सम्मान करने, पुरुषों और महिलाओं को बराबर का दर्जा देने और दलितों-गैर दलितों के बीच की युगों से चली आ रही खाई को पाटने पर जोर दिया।
2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में जन्मे महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के सिद्धांत के दम पर अंग्रेजों को भारत छोड़ने पर मजबूर कर दिया। उन्हीं के विचारों के सम्मान में 2 अक्टूबर को हर साल अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस भी मनाया जाता है। स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस की तरह इस दिन राष्ट्रीय पर्व का दर्जा दिया गया है।
बापू मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक चंद्रमणि मिश्र ने कहा कि आज देश के दो महापुरुषों का जयंती है एक राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी और दूसरा लालबहादुर शास्त्री बापू मध्य विद्यालय में दोनो महापुरुषों का जयंती मनाया गया और उनके द्वारा किये गये देशहित में किये कार्य के बारे में बच्चों को बताया गया।
मौके पर सहायक शिक्षक सिकन्दर सिंह,अमरेश ठाकुर सहित सैकड़ों बच्चे उपस्थित थे।

नोटं- प्रसारित समाचार की  जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से  प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

Live Share Market

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/u602110807/domains/koshiexpressnews.com/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 346

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/u602110807/domains/koshiexpressnews.com/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 75

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/u602110807/domains/koshiexpressnews.com/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 346

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/u602110807/domains/koshiexpressnews.com/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 346

Related Articles

Back to top button
Close
Close