खगड़िया: मत्स्यजीवी सहयोग समिति के सदर मंत्री अशोक सहनी के हत्यारे कानून से बच नहीं सकते…-संजय खंडेलिया

 

खगड़िया: मत्स्यजीवी सहयोग समिति के सदर मंत्री अशोक सहनी के हत्यारे कानून से बच नहीं सकते...-संजय खंडेलिया… खगड़िया/कोशी एक्सप्रेस/ मत्स्यजीवी सहयोग समिति खगड़िया सदर के मंत्री, पूर्व भाजपा कार्यकर्ता,यूथ फाउंडेशन खगड़िया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक कुमार साहनी की निर्मम हत्या गत 31 मई को कर दी गई थी । जिसके बाद जिले में शोक की लहर फेल गई और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए मांग उठनी शुरु हो गई। वहीं स्व. अशोक सहनी के चाहनेवले लेागों द्वारा सोशल मीडिया पर श्रद्धाजंलि अर्पित की जा रही है।
वहीं यूथ फाउंडेशन के मुख्य संरक्षक सह भाजपा नेता संजय खंडेलिया ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि यह खगड़िया के लिए ही नही बल्कि अपने लिए भी व्यक्तिगत क्षति बताया। खंडेलिया ने कहा श्री सहनी जैसे मृदुभाषी,जमीन से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ता का असमय हमलोगों के बीच से जाना अकल्पनीय है। खंडेलिया ने जिला पुलिस प्रशासन से कहा कि अशोकजी के हत्यारे को अविलंब गिरफ्तार किया जाए ताकि अपराधियों का मनोबल सर न चढ़ पाये। हत्यारा कोई भी हो हमारी सुशासन की सरकार में कानून से कोई बच नहीं सकता है।
भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ के संयोजक सह यूथ फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रमोद कुमार साह ने अपराधियों की इस कायरतापूर्ण कृत्य की भर्त्सना करते हुए कहा की अशोक सहनी जी का असमय जाना हमलोगो की ही नही बल्कि खगड़िया जिला की क्षति है। यूथ फाउंडेशन के महामंत्री पुरुषोत्तम कुमार सहित यूथ फाउंडेशन के दर्जनों पदाधिकारी व सदस्य आज अशोक सहनी जी के अंतेष्टि में शामिल हुए। महामंत्री पुरुषोत्तम ने खगड़िया के पुलिस प्रशासन को आगाह करते हुए कहा की अशोक हत्याकांड के एक एक अभियुक्त की अविलंब गिरफ्तारी हो,फरारी के स्थिति में कुर्की जप्ती हो अन्यथा यूथ फाउंडेशन के कार्यकर्त्ता चुप नहीं बैठंगे।उपाध्यक्ष अमित सोनी और अक्षय कुमार ने कहा की अपराधी अशोक सहनी की हत्या करके उनकी सोच को खतम नही कर सकते।हम इस विपरीत परिस्थिति में मृतक के परिवार के साथ मजबूती से खड़े है।

नीचे लिंक पर क्लिक कर पढें पूरी खबर 👇

मर्डर: अशोक सहनी उर्फ मुन्ना की निर्मम हत्या से दहला खगड़िया.. अपहरणकत्ताओं ने पहले किडनेप किया फिर पुलिस को चुनौती देते हुए घटना का दिया अंजाम..

 

 

नोटं- प्रसारित समाचार की  जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा  विज्ञापनों की  प्रामाणिकता से  प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close