खगड़िया: जिला नागरिक परिषद सदस्य बने आचार्य राकेश पासवान शास्त्री…जदयू कार्यालय में हुआ भव्य सम्मान…संगठन को और सशक्त बनाने में निभाएंगे अहम भूमिका : अनुराधा कुमारी कुशवाहा, जिलाध्यक्ष

 

खगड़िया: जिला नागरिक परिषद सदस्य बने आचार्य राकेश पासवान शास्त्री…जदयू कार्यालय में हुआ भव्य सम्मान…संगठन को और सशक्त बनाने में निभाएंगे अहम भूमिका : अनुराधा कुमारी कुशवाहा, जिलाध्यक्ष

खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ आज शुक्रवार को जनता दल (यूनाइटेड) के जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री के जिला नागरिक परिषद सदस्य मनोनीत होने पर शहर के कचहरी रोड स्थित जदयू जिला कार्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जदयू जिला अध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने उन्हें अंगवस्त्र, पुष्पमाला एवं बुके भेंट कर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। समारोह में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
समारोह को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने कहा कि आचार्य राकेश पासवान शास्त्री लंबे समय से पार्टी की विचारधारा, सिद्धांतों एवं मुख्यमंत्री सह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि जिला नागरिक परिषद सदस्य के रूप में भी वे पूरी ईमानदारी, सक्रियता और प्रतिबद्धता के साथ जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाएंगे।
उन्होंने जिला नागरिक परिषद के नवनियुक्त अध्यक्ष सह बिहार सरकार के मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन मंत्री तथा जिला प्रभारी मंत्री मदन सहनी, उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, उमेश सिंह पटेल सहित सभी नवमनोनीत सदस्यों को भी शुभकामनाएं दीं।
सम्मान समारोह के बाद आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने जिला नागरिक परिषद सदस्य बनाए जाने पर मुख्यमंत्री एवं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार, कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा तथा जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं खगड़िया सदर विधायक बबलू कुमार मंडल के प्रति आभार व्यक्त किया।
उन्होंने जिला अध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा का विशेष धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने एक साधारण कार्यकर्ता को सम्मान देकर सामाजिक न्याय और समाजवाद की भावना को मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह दायित्व सौंपा है, उस पर पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरते हुए जनसेवा एवं संगठन हित में बेहतर कार्य करने का हरसंभव प्रयास करेंगे।
कार्यक्रम में जदयू जिला उपाध्यक्ष रामविलास महतो, अलौली प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सिंह, तकनीकी एवं श्रम प्रकोष्ठ के नगर परिषद अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र कुमार यादव, जदयू नेता राजवर्धन कुशवाहा, महासचिव पार्वती देवी, जिला सचिव कमल किशोर पटेल सहित बड़ी संख्या में जदयू पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने आचार्य राकेश पासवान शास्त्री को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close