
मेधावी छात्रों के लिए बड़ी सौगात: श्यामलाल ट्रस्ट की अनुशंसा पर चार विद्यार्थियों को MBBS शुल्क में मिलेगी करीब ₹1.60 करोड़ की विशेष रियायत : डॉ विवेकानंद
मेधावी छात्रों के लिए बड़ी सौगात: श्यामलाल ट्रस्ट की अनुशंसा पर चार विद्यार्थियों को MBBS शुल्क में मिलेगी करीब ₹1.60 करोड़ की विशेष रियायत : डॉ विवेकानंद
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ जिले के श्यामलाल चंद्रशेखर मेडिकल कॉलेज एवं शहीद प्रभु नारायण मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल ने मेधावी एवं आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए एक बड़ी पहल की है। संस्थान के निदेशक डॉ. विवेकानंद ने श्यामलाल ट्रस्ट से मेधावी छात्र-छात्राओं की सूची उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है, ताकि ट्रस्ट द्वारा अनुशंसित चार योग्य विद्यार्थियों को एमबीबीएस पाठ्यक्रम में नामांकन के बाद विशेष शुल्क रियायत का लाभ दिया जा सके।
डॉ. विवेकानंद ने बताया कि श्यामलाल चंद्रशेखर मेडिकल कॉलेज को सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद मान्यता प्राप्त हुई है। न्यायालय के निर्देशानुसार संस्थान में एमबीबीएस पाठ्यक्रम में नामांकन पूरी तरह NEET की मेरिट, रैंक एवं निर्धारित पात्रता के आधार पर ही होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी परिस्थिति में नियमों एवं निर्धारित प्रक्रिया से हटकर नामांकन नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि स्वर्गीय श्यामलाल जी का सपना था कि आर्थिक रूप से कमजोर, लेकिन प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिले। इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए श्यामलाल ट्रस्ट की अनुशंसा पर चार मेधावी विद्यार्थियों को, सभी निर्धारित नियमों एवं पात्रता की शर्तों के अधीन, एमबीबीएस पाठ्यक्रम शुल्क में विशेष रियायत प्रदान की जाएगी।
डॉ. विवेकानंद के अनुसार सरकार द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम शुल्क की तुलना में प्रत्येक चयनित छात्र-छात्रा को लगभग ₹40 लाख तक का आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। इस प्रकार चार विद्यार्थियों को कुल मिलाकर लगभग ₹1 करोड़ 60 लाख की शुल्क रियायत उपलब्ध कराई जाएगी। इससे चिकित्सा शिक्षा का आर्थिक बोझ काफी कम होगा और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को डॉक्टर बनने का सपना साकार करने में मदद मिलेगी।
वहीं, श्यामलाल ट्रस्ट ने मेधावी एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों से NEET परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मेरिट के आधार पर नामांकन सुनिश्चित करने की अपील की है, ताकि वे इस छात्रहितकारी पहल का लाभ उठा सकें। ट्रस्ट ने विश्वास जताया कि यह पहल समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में नई संभावनाओं के द्वार खोलेगी, साथ ही स्वर्गीय श्यामलाल जी के सपनों को भी साकार करेगी।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




