खगड़िया: दिशा की बैठक में नगर सभापति अर्चना कुमारी ने जनहित के मुद्दों पर बुलंद की आवाज… अवैध खनन, अतिक्रमण और RTPS सेवा का मामला प्रमुखता से उठाया

खगड़िया: दिशा की बैठक में नगर सभापति अर्चना कुमारी ने जनहित के मुद्दों पर बुलंद की आवाज… अवैध खनन, अतिक्रमण और RTPS सेवा का मामला प्रमुखता से उठाया

खगड़िया / कौशी एक्सप्रेस/ शुक्रवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में नगर परिषद खगड़िया की नगर सभापति अर्चना कुमारी ने नगर क्षेत्र से जुड़े कई महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए संबंधित विभागों से शीघ्र एवं प्रभावी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि नगर के समुचित विकास, सरकारी संपत्तियों की सुरक्षा तथा नागरिक सुविधाओं में सुधार के लिए इन समस्याओं का समयबद्ध समाधान आवश्यक है।
बैठक में नगर सभापति ने नगर परिषद क्षेत्र में लगातार हो रहे अवैध मिट्टी खनन का मुद्दा उठाते हुए कहा कि कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से नवीन निर्मित शवदाह गृह के आसपास बड़े पैमाने पर मिट्टी का कटाव हुआ है, जिससे सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने अवैध खनन की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए प्रभावी निगरानी व्यवस्था की मांग की।
उन्होंने नगर परिषद क्षेत्र के सरकारी गड्ढों, मालती धार एवं अन्य सार्वजनिक जलस्रोतों पर बढ़ते अतिक्रमण पर भी चिंता व्यक्त की। उनका कहना था कि प्राकृतिक जल निकासी मार्गों पर कब्जा होने से नगर में जलजमाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। उन्होंने सभी सरकारी जलस्रोतों का सीमांकन कर अतिक्रमण हटाने और जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की।
नगर सभापति ने नगर क्षेत्र में लगे जर्जर एवं क्षतिग्रस्त विद्युत पोलों का मामला भी बैठक में उठाया। उन्होंने कहा कि ये पोल कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। उन्होंने बिजली विभाग से नगर क्षेत्र का सर्वे कर सभी जर्जर पोलों को प्राथमिकता के आधार पर बदलने की मांग की।
स्टेशन रोड पर लगाए गए फेवर ब्लॉक की गुणवत्ता पर भी उन्होंने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर फेवर ब्लॉक उखड़ने और क्षतिग्रस्त होने की शिकायतें मिल रही हैं, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े हो रहे हैं। उन्होंने पूरे कार्य की तकनीकी जांच कर दोषी एजेंसी एवं संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने की मांग की।
बैठक के दौरान अर्चना कुमारी ने नगर परिषद कार्यालय में RTPS की सभी सेवाएं शुरू करने का प्रस्ताव भी रखा। उन्होंने कहा कि जाति, आय, आवासीय प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना सहित अन्य आवश्यक सेवाएं नगर परिषद कार्यालय से उपलब्ध कराई जाएं, ताकि नगरवासियों को विभिन्न कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें और उन्हें एक ही स्थान पर सभी सुविधाएं मिल सकें।
बैठक के अंत में नगर सभापति ने कहा कि नगर परिषद जनहित से जुड़े प्रत्येक मुद्दे पर गंभीर है और नगर के विकास तथा नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार आवाज उठाती रहेगी। उन्होंने संबंधित विभागों से बैठक में उठाए गए सभी मुद्दों पर शीघ्र, पारदर्शी एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने की अपेक्षा की।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close