मुंगेर: सरस्वती विद्या मंदिर के छात्रों ने प्रांतीय गणित विज्ञान मेला में लहराया परचम…

मुंगेर: सरस्वती विद्या मंदिर के छात्रों ने प्रांतीय गणित विज्ञान मेला में लहराया परचम…

मुंगेर/कोशी एक्सप्रेस/ कठोर परिश्रम, लगन और आत्मविश्वास हो तो सफलता अवश्य मिलती है। जब हम किसी चीज के बारे में सोचते हैं तो हमारे अन्दर खोज की प्रवृति जागृत होती है और यही खोज की प्रवृति आविष्कार में मदद करता है जो समाज और राष्ट्र के लिए उपयोगी सिद्ध होता है। उक्त बातें शिशु शिक्षा प्रबंध समिति, बिहार एवं भारती शिक्षा समिति, बिहार के प्रदेश सचिव प्रदीप कुमार कुशवाहा ने वरिष्ठ माध्यमिक सरस्वती विद्या मंदिर, मुंगेर में आयोजित प्रांतीय गणित-विज्ञान मेला के समापन समारोह में कही। आगे उन्होंने कहा कि सकारात्मक सोच, निश्चित लक्ष्य, लगातार परिश्रम, समय प्रबंधन, कठिन परिश्रम एवं स्मार्ट तरीके से कार्य करने पर सफलता अवश्य मिलती है। अच्छी बातों को ग्रहण करना और समाज तक पहुँचाना हमारा दायित्व है।

इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश सचिव प्रदीप कुमार कुशवाहा, रोहतास विभाग प्रमुख ऊमाशंकर पोद्दार, विद्यालय की सचिव सरोज कुमारी, प्रांतीय विज्ञान प्रमुख अनंत कुमार सिन्हा, बालिका खंड की प्रधानाचार्या कीर्ति रश्मि एवं प्रधानाचार्य संजय कुमार सिंह ने संयुक्तरुप से दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना कर किया।
कार्यक्रम का वृत रखते हुए रोहतास विभाग प्रमुख ऊमाशंकर पोद्दार ने कहा कि इस प्रांतीय गणित-विज्ञान मेला में 664 प्रतिभागी सहित कुल 949 लोग उपस्थित थे।
मौके पर उपस्थित प्रांतीय विज्ञान प्रमुख अनंत कुमार सिन्हा ने कहा कि इस प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी क्षेत्रीय प्रतियोगिता जो सरस्वती विद्या मंदिर, सदातपुर, मुजफ्फरपुर में 30, 31 अक्टूबर एवं 1 नवंबर 2023 को आयोजित है में भाग लेंगे पुनः क्षेत्रीय स्तर पर चयनित प्रतिभागी अखिल भारतीय गणित-विज्ञान मेला जो 3 से 7 नवंबर 2023 को अमृतसर में आयोजित है, में भाग लेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय की सचिव सरोज कुमारी ने कहा कि व्यक्ति का विकास तभी संभव है जब वह अति आत्मविश्वासी न हो कर हर पल सीखने की इच्छा रखता हो।
धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय कुमार सिंह तथा मंच संचालन मुंगेर विभाग के जिला निरीक्षक सतीश कुमार सिंह ने किया।
इस अवसर पर पटना विभाग के निरीक्षक रमेशमणि पाठक, गया विभाग के निरीक्षक ब्रह्मदेव प्रसाद, मुंगेर विभाग के जिला निरीक्षक सतीश कुमार सिंह, नालंदा विभाग के निरीक्षक राकेश नारायण अम्बष्ठ, भागलपुर विभाग के प्रवासी विनोद कुमार, संस्कार केन्द्र के प्रवासी वीरेन्द्र कुमार, प्रांतीय कार्यालय प्रमुख रामचंद्र आर्य, पूर्णकालिक कार्यकर्ता, अधिकारी एवं विभिन्न विद्यालयों से आए प्रधानाचार्य, संरक्षक आचार्य एवं भैया-बहन उपस्थित थे।
ओवरऑल प्रतियोगिता परिणाम*
संगणक विषय में सर्वश्रेष्ठ विजेता-* मुंगेर
वैदिक गणित में सर्वश्रेष्ठ विजेता-* मुंगेर
विज्ञान में सर्वश्रेष्ठ विजेता -* भागलपुर

*पेज 1*
*प्रतियोगिता परिणाम*

*विज्ञान पत्र प्रस्तुति (शिशु वर्ग)*
प्रथम दीक्षिका कुमारी नालंदा, द्वितीय नाव्या झा भागलपुर,
तृतीय जिज्ञासा रानी मुंगेर
*विज्ञान पत्र प्रस्तुति (बाल वर्ग)*
प्रथम हर्षित कुमार रोहतास,
द्वितीय शाम्भवी भारद्वाज पटना, तृतीय प्रियावर्ता शर्मा नालंदा,
*विज्ञान पत्र प्रस्तुति (किशोर वर्ग)*
प्रथम अभिआर्यन मुंगेर,
द्वितीय निशिका राज भागलपुर, तृतीय रश्मि द्विवेदी रोहतास
*विज्ञान प्रयोग (शिशु वर्ग)*
प्रथम विवेक राज मुंगेर,
द्वितीय आयुष राज गया,
तृतीय आदित्य राज भागलपुर
*विज्ञान प्रयोग (बाल वर्ग)*
प्रथम क्रिस्टोफर भागलपुर,
द्वितीय अनुष्का पाण्डेय भोजपुर, तृतीय शालिनी कुमारी मुंगेर
*विज्ञान प्रयोग (किशोर वर्ग)*
प्रथम प्राची रानी भागलपुर,
द्वितीय सुशील भारद्वाज मुंगेर,
तृतीय स्मित स्त्रेहस रोहतास
*गणित प्रयोग (शिशु वर्ग)*
प्रथम अंष राज ओझा भोजपुर, द्वितीय आदर्श कुमार सिंह गया, तृतीय विवेक रौशन नालंदा
*गणित प्रयोग (बाल वर्ग)*
प्रथम शिवम कुमार रोहतास,
द्वितीय अभिषेक कुमार गया,
तृतीय सन्नी कुमार भागलपुर
*गणित प्रयोग (किशोर वर्ग)*
प्रथम अनुराग राजन मुंगेर,
द्वितीय अमरदीप कुमार नालंदा, तृतीय लक्ष्य राज भागलपुर
*वैदिक गणित प्रत्र-प्रस्तुति (बाल वर्ग)*
प्रथम आदित्य भार्गव नालंदा,
द्वितीय आस्था कुमारी भागलपुर, तृतीय हिमांशी कुमारी पटना
*वैदिक गणित प्रत्र-प्रस्तुति (किशोर वर्ग)*
प्रथम चॉंदनी कुमारी भागलपुर, द्वितीय समीक्षा सिन्हा पटना,
तृतीय अभिजीत कश्यप मुंगेर

*पेज 2*
*प्रतियोगिता परिणाम*

*प्रदर्श (शिशु वर्ग)*

  • *प्राथमिक चिकित्सा पर आधारित प्रदर्श*
    प्रथम शान्तनु शेखर मुंगेर,
    द्वितीय हिमान्गिनी सागर भागलपुर, तृतीय प्रीतम कुमार भोजपुर
    *पर्यावरण स्वच्छता पर आधारित प्रदर्श*
    प्रथम अराध्या सिंह भागलपुर, द्वितीय श्रेयांश कुमार मुंगेर,
    तृतीय परिधि सिंह नालंदा
    *यातायात के साधनों पर आधारित प्रदर्श*
    प्रथम नयन कुमार मुंगेर,
    द्वितीय भूमि जायसवाल रोहतास, तृतीय प्रज्ञा श्रेष्ठ भागलपुर
    *प्राकृतिक आपदा पर आधारित प्रदर्श*
    प्रथम अनन्या भाष्कार रोहतास, द्वितीय साक्षी कुमारी मुंगेर,
    तृतीय प्रीतम गुप्ता पटना
    *नवाचार*
    प्रथम तन्मय मुंगेर,
    द्वितीय सौरभ कुमार भागलपुर, तृतीय जानवी राय भोजपुर
    *प्रदर्श (बाल वर्ग)*
    *वर्षा जल संरक्षण पर आधारित प्रदर्श*
    प्रथम देवराज मुंगेर,
    द्वितीय नमन राज नालंदा,
    तृतीय दिव्यम कुमार रोहतास
    *वायुदाब पर आधारित प्रदर्श*
    प्रथम आलोक राज भागलपुर, द्वितीय देवराज कुमार मुंगेर,
    तृतीय ओम कुमार रोहतास
    *कचरा प्रबंधन पर आधारित प्रदर्श*
    प्रथम विनायक कुमार भागलपुर, द्वितीय प्राची मुंगेर,
    तृतीय तेजस्व प्रकाश नालंदा
    *संवेदकों पर आधरित प्रदर्श*
    प्रथम श्रेया रॉय भागलपुर,
    द्वितीय नैतिक राज मुंगेर,
    तृतीय आयुष कुमार नालंदा
    *नवाचार*
    प्रथम रौशन कुमार नालंदा,
    द्वितीय अद्वीत मिश्रा भागलपुर, तृतीय शौर्य कुमार पाण्डेय रोहतास
    *प्रदर्श (किशोर वर्ग)*
    *गति पर आधारित प्रदर्श*
    प्रथम सोहम कुमार भागलपुर, द्वितीय अनामिका पटना,
    तृतीय आयुष आनन्द मुंगेर
    *खाद्य संरक्षण पर आधारित प्रदर्श*
    प्रथम गरिमा आंगिक भागलपुर, द्वितीय स्वेच्छा राज मुंगेर,
    तृतीय कार्तिकेय सिन्हा गया
    *नवीकरणीय उर्जा स्रोतों पर आधारित प्रदर्श*
    प्रथम अतिथि सिंह नालंदा,
    द्वितीय सौम्या चौबे रोहतास,
    तृतीय कुश कुमार मुंगेर
    *संवेदकों पर आधारित प्रदर्श*
    प्रथम राजबन्धु भागलपुर,
    द्वितीय मयंक मनोहर नालंदा,
    तृतीय जेम्स बॉण्ड मुंगेर
    *नवाचार*
    प्रथम रौनक कुमार भोजपुर,
    द्वितीय अमित कुमार नालंदा,
    तृतीय विषाल शेखर भागलपुर
    *प्रदर्श (तरुण वर्ग)*
    *विद्युत चुम्बकीय प्रेरण पर आधारित प्रदर्श*
    प्रथम देवेष कुमार भोजपुर,
    द्वितीय रश्मि कुमारी भागलपुर, तृतीय सृष्टि प्रभाकर पटना
    *विद्युत रसायन पर आधारित प्रदर्श*
    प्रथम प्रज्ञा रंजन मुंगेर,
    द्वितीय अंशिका सिन्हा पटना,
    तृतीय हिमांशु राज भागलपुर
    *जैव प्रौद्योगिकी पर आधारित प्रदर्श*
    प्रथम श्रुति आर्या भागलपुर,
    द्वितीय मौसम भारती मुंगेर,
    तृतीय दिव्यांशु कुमार नालंदा
    *संवेदकों पर आधारित प्रदर्श*
    प्रथम प्रियांशु भागलपुर,
    द्वितीय मो0 जानशीम मुंगेर,
    तृतीय अभय चौबे भोजपुर
    *नवाचार*
    प्रथम शुभम सिन्हा भागलपुर
    *गणित प्रदर्श (शिशु वर्ग)*
    *आधारभूत संक्रियाएं (जोड़, घटाव, गुणा, भाग) पर आधारित प्रदर्श*
    प्रथम अंजलि शर्मा भोजपुर,
    द्वितीय शगुन कुमारी भागलपुर, तृतीय वैष्णवी सर्राफ मुंगेर
    *मापन, मुद्रा एवं ज्यामितीय आकृतियों पर आधारित प्रदर्श*
    प्रथम दुर्गेष कुमार भागलपुर,
    द्वितीय आयुष राज मुंगेर,
    तृतीय नमन केशरी भोजपुर
    *नवाचार आधारित प्रदर्श*
    प्रथम कुमार संकेत नालंदा,
    द्वितीय अंकित कुमार रोहतास, तृतीय रिचा कुमारी पटना
    *गणित प्रदर्श (बाल वर्ग)*
    *समबहुभुजों के गुणधर्म पर आधारित प्रदर्श*
    प्रथम सृष्टि पाठक भोजपुर,
    द्वितीय सिमरन कुमारी मुंगेर,
    तृतीय नाईसी रोहतास
    *क्षेत्रफल एवं आयतन की अवधारणा पर आधारित प्रदर्श*
    प्रथम नेहा राज मुंगेर,
    द्वितीय अनुकल्प रंजन मिश्राभोजपुर, तृतीय रिशु शुक्ला रोहतास
    *नवाचार आधारित प्रदर्श*
    प्रथम सोनल सिंह भागलपुर,
    द्वितीय विभांशु तिवारी रोहतास, तृतीय मोहिता राज मुंगेर
    *गणित प्रदर्श (किशोर वर्ग)*
    *प्रेमय एवं सर्वसामिकाओं को सिद्ध करने पर आधारित प्रदर्श*
    प्रथम रिशु राज भागलपुर,
    द्वितीय नैतिक अग्रवाल मुंगेर,
    तृतीय सुहानी कुमारी नालंदा
    *त्रिकोणमिति आधारित प्रदर्श*
    प्रथम वैभव पंकज मुंगेर,
    द्वितीय सोनम प्रिया भागलपुर,
    तृतीय लक्ष्य माथुर रोहतास
    *नवाचार आधारित प्रदर्श*
    प्रथम स्नेहा राज भागलपुर,
    द्वितीय शुभ नालंदा,
    तृतीय अंशिका गुप्ता मुंगेर
    *गणित प्रदर्श (तरुण वर्ग)*
    *सदिश आधारित प्रदर्श*
    प्रथम ऐश्वर्या साह मुंगेर,
    द्वितीय अंशु शर्मा भागलपुर,
    *त्रिविमीय, शंकु आधारित प्रदर्श*
    प्रथम नैन्सी मुंगेर,
    द्वितीय शिवानी सुप्रिया भागलपुर,
    *नवाचार आधारित प्रदर्श*
    प्रथम श्रुति सिंह भागलपुर,
    द्वितीय शानु शर्मा मुंगेर,
    *संगणक प्रदर्श (शिशु वर्ग)*
    *कंप्यूटर सिस्टम पर आधारित पर प्रदर्श*
    प्रथम मनप्रिय रानी पटना,
    द्वितीय अर्णव आर्यन नालंदा,
    तृतीय अपर्णा सक्सेना मुंगेर
    *इंटरनेट पर आधारित प्रदर्श*
    प्रथम रक्षित कुमार मुंगेर,
    द्वितीय पियुष कुमार भागलपुर, तृतीय साहिल कुमार पटना
    *नवाचार आधारित प्रदर्श*
    प्रथम अर्नेश भारती नालंदा,
    द्वितीय कनक विनायक मुंगेर,
    तृतीय मानवी चौरसिया रोहतास
    *संगणक प्रदर्श (बाल वर्ग)*
    *टोपोलॉजी पर आधारित प्रदर्श*
    प्रथम रिद्धी रानी भोजपुर,
    द्वितीय रिया रानी रोहतास,
    तृतीय प्रतीक आनन्द मुंगेर
    *लैन, मैन, वैन पर आधारित प्रदर्श*
    प्रथम आरव मुंगेर,
    द्वितीय शिवम कुमार भागलपुर, तृतीय अभिनव कुमार पटना
    *नवाचार आधारित प्रदर्श*
    प्रथम अदिति कुमारी मुंगेर,
    द्वितीय प्रिंस कुमार भोजपुर,
    तृतीय ओम कुमार निखिल नालंदा
    *संगणक प्रदर्श (किशोर वर्ग)*
    *जेनरेशन ऑफ कंप्यूटर पर आधारित प्रदर्श*
    प्रथम वैभव राज पटना,
    द्वितीय लक्ष्मी मुंगेर,
    तृतीय पूर्वी कुमारी रोहतास
    *साइबर सुरक्षा पर आधारित प्रदर्श*
    प्रथम सोनू कुमार मुंगेर,
    द्वितीय आयुश शर्मा भागलपुर, तृतीय शिव सम्राट भोजपुर
    *नवाचार आधारित प्रदर्श*
    प्रथम पुष्कर राज मुंगेर,
    द्वितीय अभिषेक कुमार भोजपुर, तृतीय आदित्या कुमार पटना
  • नोटं- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

*यहाँ क्लिक करके हमारे मोबाईल एप को जरूर डाउनलोड करें** 👇

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mytesta.koshiexpress

 

 

 

 

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close