
खगड़िया: कुम्हरचक्की में 15 दिवसीय अंतरजिला क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज… पूर्व विधायक रणवीर यादव और जिप अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव ने किया उद्घाटन…अनुशासन, अभ्यास और संघर्ष से खिलाड़ी सफलता के शिखर तक पहुंचते हैं : रणवीर यादव…खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए सरकार दे रही हरसंभव सहयोग : कृष्णा कुमारी यादव
खगड़िया: कुम्हरचक्की में 15 दिवसीय अंतरजिला क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज… पूर्व विधायक रणवीर यादव और जिप अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव ने किया उद्घाटन…
अनुशासन, अभ्यास और संघर्ष से खिलाड़ी सफलता के शिखर तक पहुंचते हैं : रणवीर यादव…
खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए सरकार दे रही हरसंभव सहयोग : कृष्णा कुमारी यादव
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ सदर प्रखंड के रहीमपुर उत्तरी पंचायत अंतर्गत यदुवंश नगर, कुम्हरचक्की स्थित अवध बिहारी संस्कृत महाविद्यालय, रहीमपुर के मैदान में युवा कमिटी के तत्वावधान में 15 दिवसीय अंतरजिला क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष सह जिला परिषद अध्यक्ष संघ, बिहार की प्रदेश अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव एवं पूर्व विधायक रणवीर यादव ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर आयोजकों एवं स्थानीय ग्रामीणों ने अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत और सम्मान किया।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक रणवीर यादव ने कहा कि अनुशासन, निरंतर अभ्यास और समर्पण से ही खिलाड़ी की प्रतिभा में निखार आता है। संघर्ष और चुनौतियों से घबराने के बजाय लक्ष्य के प्रति दृढ़ संकल्पित रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि रोजगार, सम्मान और आत्मनिर्भरता हासिल करने का सशक्त माध्यम बन चुका है। उन्होंने युवाओं से खेल के साथ नशामुक्त जीवन अपनाने की अपील करते हुए कहा कि नशामुक्त युवा अपनी ऊर्जा और प्रतिभा का सकारात्मक उपयोग कर देश-दुनिया में खगड़िया का नाम रोशन कर सकते हैं।
वहीं, जिला परिषद अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव ने अपने खिलाड़ी जीवन के संघर्षों को साझा करते हुए कहा कि उनके समय में खेल संसाधनों का काफी अभाव था। इसके बावजूद उन्होंने नंगे पैर दौड़ का अभ्यास कर राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बनाई और स्वर्ण पदक हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाया। उन्होंने कहा कि आज सरकार खेल विभाग के माध्यम से प्रतिभावान खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग और प्रोत्साहन दे रही है। ऐसे में खिलाड़ियों को ईमानदारी, अनुशासन और समर्पण के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने खिलाड़ियों को भरोसा दिलाया कि रणवीर-कृष्णा हमेशा खिलाड़ियों के साथ खड़े हैं और भविष्य में भी तन-मन-धन से सहयोग करते रहेंगे। साथ ही, प्रतिभावान खिलाड़ियों को सरकारी स्तर पर भी हरसंभव सहायता एवं अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों एवं खिलाड़ियों ने खेल मैदान की घेराबंदी, शौचालय एवं मंच निर्माण की मांग रखी। इस पर कृष्णा कुमारी यादव ने इन आवश्यक सुविधाओं के निर्माण के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध होने से ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।
कार्यक्रम में दिनेश यादव (अधिवक्ता), उमेश यादव, सरपंच सुरेश यादव, पप्पू यादव, अमिष अमोल यादव, प्रिंस यादव एवं रोशन यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, खिलाड़ी और खेलप्रेमी उपस्थित रहे। टूर्नामेंट के आगाज से क्षेत्र के युवाओं एवं खेलप्रेमियों में खासा उत्साह देखा गया।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




