खगड़िया में फरक्का जल संधि व नीतीश कार्य संवाद बनेगा ऐतिहासिक : अनुराधा कुशवाहा…. कार्यक्रम की सफलता के लिए तन-मन-धन से जुटें कार्यकर्ता : बबलू कुमार मंडल

खगड़िया में फरक्का जल संधि व नीतीश कार्य संवाद बनेगा ऐतिहासिक : अनुराधा कुशवाहा….

कार्यक्रम की सफलता के लिए तन-मन-धन से जुटें कार्यकर्ता : बबलू कुमार मंडल

खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ आगामी 9 सितंबर को बछौता स्थित शारदा फार्म हाउस में आयोजित होने वाले फरक्का जल संधि संवाद सह नीतीश कार्य संवाद कार्यक्रम की सफलता को लेकर सोमवार को जिला अतिथि गृह के सभागार में जनता दल यूनाइटेड की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने की, जबकि संचालन जदयू नेता पंकज कुमार पटेल ने किया। बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों, कार्यकर्ताओं की सहभागिता और अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा एवं प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा करेंगे। इस दौरान जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह सदर विधायक बबलू कुमार मंडल, प्रदेश महासचिव सुनील कुमार सिंह तथा प्रदेश सचिव नीलम वर्मा का मनोनयन होने पर अंगवस्त्र, माला एवं बुके देकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता से आगामी संवाद कार्यक्रम ऐतिहासिक रूप से सफल होगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से पूरी तत्परता के साथ तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने कहा कि कार्यक्रम की ऐतिहासिक सफलता के लिए पार्टी के सभी साथी तन-मन-धन से जुटेंगे। उन्होंने फरक्का जल संधि को किसानों, कृषि और बिहार के हितों से जोड़ते हुए कहा कि बिहार के किसानों और राज्य के हितों की अनदेखी स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने फरक्का जल संधि से बिहार को होने वाले नुकसान के मुद्दे को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। बेलदौर विधायक पन्ना लाल सिंह पटेल ने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। वहीं जदयू प्रदेश महासचिव सुनील कुमार सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा एवं प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के स्वागत के लिए विभिन्न स्थानों पर टोली गठित कर गाजे-बाजे के साथ भव्य स्वागत किया जाए। उन्होंने बैनर-पोस्टर में जिलाध्यक्ष एवं विधायक की तस्वीर अनिवार्य रूप से शामिल करने की बात कही। बैठक में प्रदेश सचिव नीलम वर्मा सहित दीपक सिन्हा, उमेश सिंह पटेल, चन्दन कश्यप, सुबोध यादव, अनिल जयसवाल, आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, प्रभाकर चौधरी मन्टून, धर्मेंद्र महतो, सावन कुमार बंटी, मदन मोहन मेहता, प्रमोद कुमार सिंह, संदीप केडिया, निर्मला कुमारी, मनोज कुमार, राका सहाय, प्रवीण चौरसिया, सतीश आनंद, ललित चौधरी, चन्देश्वरी राम, विनय सिंह रोशन, सिद्धांत सिंह छोटू, प्रशांत कुमार, सैफ उद्दीन, रामप्रकाश सिंह, राजनीति प्रसाद सिंह, अशोक राय, मायाराम मंडल, रूपेश कुमार उर्फ सहेन्द्र सिंह, इम्तियाज अली, दिलीप कुमार पोद्दार, पंकज चौधरी, संजय सिंह उर्फ पप्पू देव, पंकज गुप्ता, राजवर्धन कुशवाहा, आदित्य पटेल, बिरन सदा मुखिया, नीलकमल पटेल, अंगद कुमार, कमल किशोर पटेल, संजय जायसवाल, पार्वती देवी, गणेश सिंह, रामप्रवेश यादव, नवनीत सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close