खगड़ियाः आस्था, विश्वास व आर्शीवाद के साथ अधिवक्ता अशोक कु. यादव ने मुखिया पद के लिए किया नामांकन… रोहियार पंचायत की जनता को अपने मन की बात से विकास का दिलाया भरोसा…

खगड़ियाः आस्था, विश्वास व आर्शीवाद के साथ अधिवक्ता अशोक कु. यादव ने मुखिया पद के लिए किया नामांकन… रोहियार पंचायत की जनता को अपने मन की बात से विकास का दिलाया भरोसाखगड़ियाः आस्था, विश्वास व आर्शीवाद के साथ अधिवक्ता अशोक कु. यादव ने मुखिया पद के लिए किया नामांकन... रोहियार पंचायत की जनता को अपने मन की बात से विकास का दिलाया भरोसा... खगड़िया/कोशी एक्सप्रेस/ बिहार में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021 का बिगूल बजने के बाद से ही लगातार संबंधित सभी क्षेत्रों में विभिन्न पदों के लिए प्रत्याशियों द्वारा नामांकन कराने की प्रक्रिया जारी है।
खगड़िया जिलान्तर्गत चौथम प्रखंड के रोहियार ग्राम पंचायत निवासी अशोक कुमार यादव ( अधिवक्ता सह पत्रकार) ने मुखिया उम्मीदवार पद हेतु कल 29 अक्टूबर 2021 को अपना नामाकंन पर्चा विधिवत दाखिल किया।खगड़ियाः आस्था, विश्वास व आर्शीवाद के साथ अधिवक्ता अशोक कु. यादव ने मुखिया पद के लिए किया नामांकन... रोहियार पंचायत की जनता को अपने मन की बात से विकास का दिलाया भरोसा...
इस अवसर पर सरकार द्वारा निर्धारित कोविद नियमों व शर्तो तक पुन्तः अनुपालन करते हुए मुखिया प्रत्याशी अशोक कुमार यादव ने अपने बेबाक अंदाज में कहा कि किसी भी उम्मीदवार की सफलता उसके व्यवहार, चरित्र और निःस्वार्थ सेवा कार्यों पर निर्भर करती है, आगे उन्हेांने कहा कि रोहियार पंचायत की जनता का स्नेह और आर्शीवाद उन्हें मिला तो वे यह साबित करके दिखा देंगे की एक मुखिया अपने पंचायत का विकास किस स्तर तक करने में सफल हो सकता है।
रोहियार के एक ग्रामीण ने प्रेस को बताया कि अशोक कुमार यादव एक शिक्षित और स्वच्छ छवि के उम्मीदवार हैं, उन्हेांने बाढ़ के दिनों में अपने निजी व कोशी एक्सप्रेस साप्ताहिक तथा जनवितरण विक्रेताओं की ओर से एक महीने तक लगातार सुबह शाम भोजन बनाकर पीड़ित लोगों को सम्मानपूर्वक भोजन कराया। वहीं तत्कालीन विधायक श्रीमती पूनम देवी यादव को सादर आमंत्रित करते हुए सैकड़ों महिलाओं केा वस्त्र (साड़ी) वितरण किया। बताया गया है कि इन अवसरों पर तत्कालीन जिप अध्यक्ष कुमारी श्वेता भारती सहित अन्य राजनीतिक दलों के सम्मानित नेताओं ने भी भाग लेकर अशोक कुमार यादव के जनहित में किये गये कार्यों के लिए सराहना की थी।खगड़ियाः आस्था, विश्वास व आर्शीवाद के साथ अधिवक्ता अशोक कु. यादव ने मुखिया पद के लिए किया नामांकन... रोहियार पंचायत की जनता को अपने मन की बात से विकास का दिलाया भरोसा...
सूत्रों का कहना है कि जिले में जनवितरण प्रणाली दूकानदारों की समस्याओं और पीड़ित उपभोक्ताओं की बातों पर ईमानदारीपूर्वक पहल करते हुए प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करते हुए अपना दायित्व निभाने का साहस किया है। इतना ही नहीं अशोक कुमार यादव ने पिछले दिनों रोहियार पंचायत के बाढ़ पीड़ित लोगों को जीआर राशि दिलाने के लिए बिहार सरकार के मंत्री नीरज कुमार बबलू को समस्याओं से अवगत कराया था।
प्रत्याशी अशोक यादव ने नामाकंन के उपरान्त मौजूद लोगों का अभिवादन करते हुए कहा कि उन्हें रोहियार की भोलीभाली जनता पर भरोसा है और उन्हीें की प्रेरणा से वे चुनाव मैदान में खड़ाा होने का साहस कर रहे हैं।

 

 

  • नोटं- प्रसारित समाचार की  जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से  प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close