खगड़िया:  बछौता स्थित राजाजी मंदिर प्रांगण में स्व. रामविलास पासवान के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई… रामविलास पासवानजी के निधन से भारत की राजनीति में एक बड़ा शून्य पैदा हो गया- सुनील कुमार/ मुखिया

खगड़िया:  बछौता स्थित राजाजी मंदिर प्रांगण में स्व. रामविलास पासवान के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई… रामविलास पासवानजी के निधन से भारत की राजनीति में एक बड़ा शून्य पैदा हो गया– सुनील कुमार/ मुखिया..

खगड़िया/कोशी एक्सप्रेस/ आज 9 अक्टूबर 2020 को बछौता स्थित राजा जी मंदिर प्रागंण में स्थानीय मुखिया सुनील कुमार, समाजसेविका रंजना देवी, रानी कुमारी (सेविका), पंकज पासवान, विदो पासवान, ललन पासवान, सुजीत पासवान, विवेक पासवान, रामा बिहारी, रामू पासवान, शिवशंकर महतो, रामविलास पासवान, शीतल पासवान सहित सैकड़ों पंचायत के महिला पुरुष ने रामवलिास पासवान के तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए अश्रुपूरित नेत्रों से श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस शोकाकुल अवसर पर मुखिया सुनील कुमार ने मौजूद लोेगों को संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान का निधन 8 अक्टूबर 2020 को दिल्ली के एक निजी अस्पताल में हुआ। इस दुखद खबर की सूचना उनके सांसद पुत्र चिराग पासवान ने यह ट्वीट कर देशवासियों को दिया कि – ‘‘मेरे पापा नहीं रहे.. वे जहां भी हैं मेरे साथ हैं’’।
रंजना देवी ने कहा कि स्व. पासवान की मृत्यु की खबर पूरी दुनिया में बिजली की तरह कौंध गई और सभी राजनीतिक दलों के शीर्ष नेताओं ने दुखद संदेश जारी किया है। स्व. पासवान का जन्म स्थान खगड़िया के अलौली प्रखंड अन्तर्गत शहरबन्नी है। उन्होंने गरीब की झोपड़ी से निकलकर भारत के संसद में परचम लहराया। उनके जीवन की खास बात यह थी कि राजनीति में इतनी बड़ी सफलता के बावजूद उनके मन में तनिक भी अंहकार नहीं था। स्व0 पासवानजी ने एक आम नागरिक की तरह शालीनता निभाते रहे।
वहीं मौजूद गणमान्य लोगों ने एक स्वर से नारा लगाते हुए कहा कि रामविलास पासवान अमर रहें..।

 

खगड़िया जिला प्रशासन द्वारा जारी संदेश –
‘‘चारो विधानसभा में है सुरक्षा का पूरा इंतजाम, शत-प्रतिशत होगा मतदान’’

नोटं- प्रसारित समाचार से सहमत होना या ना होना हमारी जिम्मेवारी नहीं है- संपादक

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close