सराहनीय कार्य: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में कोई भूखा ना रहे … इस संकल्प को साकार करते हुए जदयू नेत्री अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का किया वितरण..

सराहनीय कार्य: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों कोई भूखा ना रहे … इस संकल्प को साकार करते हुए जदयू नेत्री अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का किया वितरण..

खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ जदयू की राजनैतिक सलाहकार समिति सदस्य व खगड़िया विधानसभा क्षेत्र की कर्मठ लोकप्रिय समाजसेवी अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने पूर्वी ठठ्ठा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अपने निजी कोष से जदयू जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल के साथ जाकर राहत सामग्री का वितरण किया। इस क्रम में जदयू नेत्री अनुराधा कुमारी कुशवाहा प्रभावित लोगों से मिली। बाढ़ पीड़ितों के दुख-दर्द को जानी। साथ ही बाढ़ प्रभावित लोगों को सरकारी सहायता का भरोसा दिलाने का वायदा किया ।
जदयू नेत्री अनुराधा ने कहा की बाढ़ ने कितने ही परिवार से खुशियां छीन ली है। इस दुख की घड़ी में हम जदयू परिवार बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ खड़े हैं। जरूरत पड़ने पर अन्य बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भी राहत सामग्री का वितरण किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि खगड़िया सहित प्रदेश के सभी जिलों में जदयू कार्यकर्ता बाढ़ प्रभावित इलाकों के लोगों की मदद के लिए आगे बढ़ रहे हैं। सभी की चिंता है कि बाढ़ पीड़ितों को तत्काल राहत पहुंचाई जाए। अनुराधा कुमारी ने बाढ़ पीड़ितों से कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आपदा पीड़ितों की सहायता के लिए तत्पर रहते हैं। बाढ़ राहत कैंपों में प्रभावित लोगों के लिए सारी व्यवस्थाएं की गई हैं। बिहार सरकार द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत शिविर और सामुदायिक किचन चलाए जा रहे हैं। कई स्थानों पर नावों के माध्यम से लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जा रहा है। राहत सामग्री वितरण के अवसर पर राजनैतिक सलाहकार समिति सदस्य सह खगड़िया विधानसभा प्रभारी महिला प्रकोष्ठ श्रीमती नीलम , मानसी प्रखंड अध्यक्ष राजनीति प्रसाद सिंह ,  कुलदीप जी, पवन पासवान, हर्षवर्धन कुशवाहा , राजवर्धन कुशवाहा, सहित दर्जनों समर्थक मौजूद रहे।

 

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close