खगड़िया: जनता की समस्याओं पर गंभीर दिखे डीएम विक्रम विरकर… मामलों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश

खगड़िया: जनता की समस्याओं पर गंभीर दिखे डीएम विक्रम विरकर… मामलों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश

खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर शुक्रवार को जिलाधिकारी विक्रम विरकर की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित उनके कार्यालय कक्ष में जन समाधान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें जिलाधिकारी के समक्ष रखीं। कार्यक्रम में कुल सात मामलों की सुनवाई की गई।

सुनवाई के दौरान रेखा देवी ने जनप्रतिनिधि की मृत्यु के उपरांत अनुग्रह राशि के भुगतान, सत्यनारायण राय ने असामाजिक तत्वों द्वारा महिला के साथ छेड़खानी, मंजू देवी ने वाहन दुर्घटना के बाद सहायता राशि दिलाने तथा मिट्ठू कुमार ने विद्युत कनेक्शन से संबंधित समस्या को लेकर आवेदन दिया। वहीं, प्रदीप कुमार ने दिव्यांग पेंशन की बकाया राशि के भुगतान और किशोर कुमार ने खनन विभाग से संबंधित जुर्माने के मामले में अपनी शिकायत रखी।इसके अलावा अन्य शिकायतों पर भी जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। उन्होंने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिन मामलों में स्थलीय जांच की आवश्यकता है, उनमें शीघ्र जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई करने को कहा।

डीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि आम नागरिकों की शिकायतों के निष्पादन में किसी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रत्येक आवेदक को उसके आवेदन पर की गई कार्रवाई की जानकारी भी समय पर उपलब्ध कराई जाए।

उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। जन समाधान कार्यक्रम के माध्यम से प्रशासन और आम नागरिकों के बीच संवाद एवं विश्वास को मजबूत करने के साथ लोगों की समस्याओं का प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है।

 

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close