खगड़िया: पुनः तीसरी बार अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बने मो. शहाबुद्दीन का जदयू कार्यालय में गर्मजोशी से स्वागत… इनके अनुभव और नेतृत्व से मजबूत होगा संगठन — अनुराधा कुमारी कुशवाहा

खगड़िया: पुनः तीसरी बार अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बने मो. शहाबुद्दीन का जदयू कार्यालय में गर्मजोशी से स्वागत… इनके अनुभव और नेतृत्व से मजबूत होगा संगठन — अनुराधा कुमारी कुशवाहा

खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ जनता दल (यू) अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, खगड़िया के जिलाध्यक्ष पद पर मो. शहाबुद्दीन को लगातार तीसरी बार मनोनीत किए जाने पर जिला जदयू कार्यालय में उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर जदयू जिलाध्यक्ष श्रीमती अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने उन्हें पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया तथा नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने कहा कि मो. शहाबुद्दीन को लगातार तीसरी बार जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलना उनके राजनीतिक अनुभव, कुशल नेतृत्व और संगठन के प्रति समर्पण का प्रमाण है। उनके अनुभव एवं नेतृत्व क्षमता से पार्टी को मजबूती मिलेगी।

उन्होंने विश्वास जताया कि मो. शहाबुद्दीन के नेतृत्व में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का संगठनात्मक विस्तार होगा तथा पार्टी की नीतियों एवं सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने में नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

मो. शहाबुद्दीन को लगातार तीसरी बार जिलाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी देखी गई। उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनेगा।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष पंकज पटेल, प्रभाकर चौधरी, निर्मला कुमारी, सुनील कुमार सिंह, फिरदौस आलम, जिला महासचिव पप्पू देव एवं जयप्रकाश मौर्य, जिला सचिव वंदना भारती, मोइजुद्दीन सहित जदयू के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close