
फरक्का जल संधि संवाद को ऐतिहासिक बनाने में जुटा जदयू…मानसी में बनी रणनीति…जिलाध्यक्ष अनुराधा कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जुटने का किया आह्वान…विधायक बबलू मंडल बोले—बिहार हित में जरूरत पड़ी तो फरक्का जल संधि के खिलाफ होगा आंदोलन.
फरक्का जल संधि संवाद को ऐतिहासिक बनाने में जुटा जदयू…मानसी में बनी रणनीति…जिलाध्यक्ष अनुराधा कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जुटने का किया आह्वान…
विधायक बबलू मंडल बोले—बिहार हित में जरूरत पड़ी तो फरक्का जल संधि के खिलाफ होगा आंदोलन…
खगड़िया -मानसी/ कौशी एक्सप्रेस/ आगामी 9 सितंबर को बछौता स्थित शारदा फार्म हाउस में आयोजित होने वाले जदयू के ‘फरक्का जल संधि संवाद सह नीतीश कार्य संवाद’ को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में मंगलवार को मानसी नगर सभापति प्रभा देवी के आवास पर जदयू की महत्वपूर्ण बैठक प्रखंड अध्यक्ष राजनीति प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कार्यक्रम में अधिकाधिक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर रणनीति बनाई गई।

जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि 9 सितंबर के संवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल होकर इसे ऐतिहासिक बनाएं। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम बिहार के महत्वपूर्ण जनसरोकारों तथा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यों एवं विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी ऊर्जा और एकजुटता के साथ जुटने की अपील की। उन्होंने कहा कि जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा एवं प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के आगमन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा।
बिहार के हित में फरक्का जल संधि के खिलाफ संघर्ष को तैयार जदयू : बबलू मंडल
जदयू सदर विधायक एवं अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने कहा कि कार्यकर्ताओं की ईमानदार कोशिश, समर्पण और संघर्ष की बदौलत जदयू ने निरंतर ऊंचा मुकाम हासिल किया है। उन्होंने कहा कि फरक्का जल संधि बिहारवासियों के हित में गंभीर चिंता का विषय है। बिहार के हितों की रक्षा और इसके दुष्प्रभावों से मुक्ति के लिए आवश्यकता पड़ी तो जदयू लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन का रास्ता भी अख्तियार करेगा।
उन्होंने कहा कि 9 सितंबर को आयोजित संवाद कार्यक्रम को संबोधित करने जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा एवं प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा का आगमन होगा। कार्यक्रम की सफलता के लिए उन्होंने बूथ एवं पंचायत स्तर से लेकर प्रखंड, जिला और प्रदेश स्तर तक के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में भाग लेने की अपील की।
बैठक में मानसी प्रखंड जदयू कार्यकारिणी समिति के पदाधिकारियों एवं पंचायत अध्यक्षों ने जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा और विधायक बबलू कुमार मंडल को आश्वस्त किया कि मानसी से गाजे-बाजे के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत से जुटने का संकल्प दोहराया।
बैठक में मानसी नगर सभापति सह जदयू नेत्री प्रभा देवी, पूर्व जिलाध्यक्ष अरुण कुमार यादव, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज कुमार पटेल, प्रदेश महासचिव उमेश सिंह पटेल, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव प्रभाकर चौधरी मन्टून, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव धर्मेंद्र महतो, युवा जदयू जिलाध्यक्ष सावन कुमार बंटी, आयुष कुमार गोलू, उदय प्रसाद सिंह, विपिन कुमार सिंह, सुधीर सिंह, हर्षवर्धन कुशवाहा, संजय जायसवाल, रामप्रवेश यादव, पवन पासवान, मिथलेश देवी, इन्दू देवी, सुनीता देवी, गणेश सिंह कुशवाहा, तपेंद्र सिंह, प्रमोद ठाकुर, रंजीत यादव, मो. शौकत अली, नरेश कुमार, कृष्णदेव कुमार, सुमंत कुमार, कुमार मनोज एवं आशीष कुमार सहित दर्जनों जदयू पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*





